IPL 2024 KKR beat Mumbai by 18 runs

IPL 2024 : केकेआर ने मुंबई को 18 रनों से हराया

 

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 के 60वें मैच में शनिवार को यहां ईडेन गार्डेन्स में मुंबई को 18 रनो से हरा दिया। बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और 16-16 ओवर का कर दिया गया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर (21 गेंद में 42) और नितीश राणा (33) की शानदार पारियों के दम पर 157/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई 139/8 ही बना सकी।
ईशान किशन (22 गेंद में 40 रन) और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रोहित शर्मा (19) ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 6.5 ओवर में 65 रन जोड़े। सुनील नारायण ने ईशान को रिंकू सिंह के हाथों बाउंड्री पर कैच कराया। इसके बाद रनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया।
अगले ओवर में रोहित वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच दे बैठे। सूर्य कुमार यादव (11) भी कुछ खास नहीं कर सके और आंद्रे रसेल ने 11 वें ओवर में उन्हें चलता किया। उस समय टीम का स्कोर 87 रन था।
कप्तान हार्दिक पांड्या (2) 12वें ओवर में वरुण का शिकार बने। टिम डेविड भी 13वें ओपर की पहली गेंद पर रसेल की गेंद पर शून्य पर आउट हुए।
तिलक वर्मा (17 गेंद पर 32 रन) ने एक छोर पर भरपूर कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। वह आखिरी ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे।
केकेआर के लिए राणा, रसेल और वरुण ने दो-दो विकेट लिए जबकि सुनील नारायण के खाते में एक विकेट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीरज ने अपने कोच जेलेज्नी को हटाया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीरज ने अपने कोच जेलेज्नी को हटाया 2027 की विश्व चैंपियनशिप और 2028 ओलंपिक खेलों पर हैं नजरें नई दिल्ली । भारत के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने कोच चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी को हटा दिया है। नीरज ने एक साल बाद ही कोच […]

पहला वनडे- भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया:कोहली ने 93 रन बनाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पहला वनडे- भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया:कोहली ने 93 रन बनाए वडोदरा : भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा […]