Long earrings bangles and open hair will not work bsf

नहीं चलेंगी लंबी बालियां, चूडिय़ां और खुले बाल, निर्देश: बीएसएफ में ड्यूटी के दौरान मेकअप से परहेज करें महिला जवान

नहीं चलेंगी लंबी बालियां, चूडिय़ां और खुले बाल
निर्देश: बीएसएफ में ड्यूटी के दौरान मेकअप से परहेज करें महिला जवान

नई दिल्ली । सीमा सुरक्षा बल में महिला जवानों के लिए जारी हुआ एक आदेश चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह आदेश फ्रंटियर मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, पलौडा कैंप, जम्मू के उप महानिरीक्षक/ पीएसओ कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। उप महानिरीक्षक/ पीएसओ कार्यालय द्वारा छह मई को जारी परिपत्र में कहा गया है कि बल की कुछ कार्मिक, ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रही हैं। देखने में आया है कि महिला कर्मी, ड्यूटी के दौरान मेकअप करती हैं। कानों में लंबी-लंबी बालियां पहन रही हैं। अपने बालों को ठीक तरह से बांध नहीं रहीं। बहुत ज्यादा मेकअप कर रही हैं। ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाली महिला कार्मिकों पर बल के नियम/ अधिनियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
गौरतलब है कि देश के प्रति जज्बा दिल में समेटे विभिन्न राज्यों से संबंधित बीएसएफ की महिला कांस्टेबल गर्मी में आधुनिक हथियारों व दूरबीनों से लैस होकर पूरी तरह से चौकस होकर सीमा पर गश्त कर रही हैं। महिला कांस्टेबल बीएसएफ की बीओपी के गेटों व सीमा पर लगे टावरों से मोर्चे पर पूरी तरह से डटी हुई हैं। भारत-पाक बॉर्डर की सुरक्षा में अब पुरुष जवानों के साथ महिला जवान भी कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी के प्रति मुस्तैद हैं। यहां विपरीत परिस्थितियों में घर, परिवार और पति से दूर रहकर देश सुरक्षा कर रही हैं। रेगिस्तान के धोरों में जहां इन दिनों धूलभरी आंधी, 50 डिग्री तक गर्मी और रेतीले बवंडर चल रहे हैं, उन सब के बीच महिला जवान भी पुरुष जवानों के बराबर बॉर्डर पर तैनात हैं। बाड़मेर से जुड़ी भारत-पाक पश्चिमी सरहद की प्रत्येक बीओपी पर अब महिला सैनिकों को तैनात किया गया है। अब बॉर्डर पर पुरुष जवानों के साथ महिला जवान भी ड्यूटी दे रही हैं। महिला सैनिक पुरुषों की तरह 12 घंटे समय तक वॉच टॉवर निगरानी व सरहद पर पेट्रोलिंग करती हैं।

×
Date : 12 May 2024 Posted By : EDITOR
नहीं चलेंगी लंबी बालियां, चूडिय़ां और खुले बाल, निर्देश: बीएसएफ में ड्यूटी के दौरान मेकअप से परहेज करें महिला जवान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]