IPL 2025 Mumbai Indians beat Hyderabad by 7 wickets

MI vs SRH, IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

MI vs SRH, IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

MI vs SRH, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. मुंबई की आईपीएल 2025 में यह पांचवीं और लगातार चौथी जीत है. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगा ली है. 10 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.सनराइजर्स हैदराबाद के 8 विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15 . 4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाए। रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। रोहित ने तीसरे ओवर में पैट कमिंस की आफ कटर पर डीप स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल रहे रोहित ने हालात को बखूबी पढ़ा और उसके अनुसार खेला। उन्होंने जयदेव उनादकट को कवर के ऊपर दूसरा छक्का लगाया। इससे पहले हेनरिक क्लासेन के 44 गेंद में 71 और अभिनव मनोहर के 43 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 143 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]

हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भारतीय टीम को मिली छह विकेट से हार पर निराशा जतायी […]