IPL 2025 Retention Punjab Kings

IPL 2025 Retention List: रिटेंशन के बाद पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा रकम बाकी

 

IPL 2025 Retention List: रिटेंशन के बाद पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा रकम बाकी

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के लिए टीमों ने अपने रिटेंशन का एलान कर दिया है। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखने के लिए 120 करोड़ रुपये के पर्स में से बड़ी रकम खर्च की है। अब सभी का ध्यान मेगा नीलामी पर है, जो नवंबर के अंत में आयोजित होने वाली है। पंजाब किंग्स इस नीलामी में सबसे ज्यादा शेष रकम के साथ उतरेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे कम बजट होगा।
पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन करते हुए अन्य बड़े नामों को रिलीज कर दिया है। उन्होंने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ रुपये और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जिससे कुल खर्च 9.5 करोड़ रुपये हुआ। इस प्रकार उनके पर्स में अब 110.5 करोड़ रुपये बचे हैं, और उनके पास चार राइट टू मैच (RTM) कार्ड भी उपलब्ध हैं। पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज कर बड़ा दांव खेला है।
राजस्थान रॉयल्स का पर्स लगभग खाली
रिटेंशन पर सबसे अधिक खर्च करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स रही है। उन्होंने अपने छह प्रमुख खिलाड़ियों पर कुल 79 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इनमें संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़) शामिल हैं। अब राजस्थान के पर्स में सिर्फ 41 करोड़ रुपये ही बचे हैं, और उनके पास कोई RTM कार्ड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]