Israel again wreaked havoc in Gaza, 72 people killed in the attack

इजराइल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, हमले में मारे गए 72 लोग

इजराइल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, हमले में मारे गए 72 लोग

UNN: गाजा में इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजराइली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए। रिश्तेदारों ने बताया कि उन पर हमला सोते समय हुआ। बच्चों की दादी सुआद अबू तेइमा ने सवाल किया, ‘‘इन बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा था? उनका क्या दोष है?’ इजराइल ने यह हमले शुक्रवार देर रात शुरू किए जो शनिवार सुबह तक जारी रहे। इन हमलों में गाजा सिटी के फलस्तीन स्टेडियम के पास 12 लोगों की मौत हो गई। शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार ,इस स्टेडियम में विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया था। शिफा अस्पताल में ही मृतकों के शव लाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 20 से ज्यादा शवों को नासिर अस्पताल ले जाया गया। शनिवार अपराह्न पूर्वी गाजा शहर की एक सड़क पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को अल-अहली अस्पताल ले जाया गया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह के भीतर इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हो सकता है। ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में मीडिया से कहा, ‘‘हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इसका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं।” स्थिति से अवगत एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इजराइल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डेरमर गाजा संघर्ष विराम, ईरान और अन्य विषयों पर वार्ता के लिए अगले सप्ताह वाशिंगटन पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]