किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा में 'गडंग रक्कम्मा' के किरदार में नज़र आएंगी जैकलिन फ़र्नांडीस - Update Now News

किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा में ‘गडंग रक्कम्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी जैकलिन फ़र्नांडीस

 

फ़िल्म विक्रांत रोणा में जैकलिन फ़र्नांडीस का लुक हुआ रिवील – ‘गडंग रक्कम्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी

Mumbai: हालही में इस बात की घोषणा की गई थी कि अभिनेत्री जैकलिन फ़र्नांडीस बादशाह किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म विक्रांत रोणा का हिस्सा बनी हैं, और अब फिल्म के मेकर्स ने जैकलीन के पहले लुक का अनावरण किया है। बता दें की इस फिल्म में जैकलीन एक दिलचस्प भुमिका में नज़र आएंगी। पूरे मुंबई में इसके होर्डिंग को प्रदर्शित किया गया है। इस होर्डिंग के द्वारा 3-D पैन इंडिया फिल्म में जैकलीन के किरदार रक़ील डी’कोस्टा उर्फ गडंग रक्कम्मा और उनके लुक का अनावारण किया। उनके इस लुक में कई जातियों का मेल होगा। वह ‘गडंग रक्कम्मा’ का किरदार निभाती हुई नज़र आयेंगी, जो एक काल्पनिक जगह पर मधुशाला चलाती हैं। वह बादशाह किच्चा सुदीप द्वारा निबंधित विक्रांत रोणा के साथ मेल खाती हुई नजर आएंगी। फ़िल्म विक्रांत रोणा से जैकलीन के जुड़ने की खबरें आग की तरह फैल गई । इस फिल्म में वे सिर्फ अहम किरदार में ही नहीं बल्कि किच्चा सुदीप के साथ थिरकते हुए भी नज़र आयेंगी।
निर्माता जैक मंजूनाथ कहते हैं, “जैकलीन की एंट्री के साथ दुनिया के नए हीरो की कहानी और भी रोमांचक हो जाती है। फिल्म में जैकलीन ने कमाल की छाप छोड़ी है और उसकी एक झलक साझा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम एक ऐसा सिनेमा बना रहे हैं जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता देखकर हमें बेहद खुशी हो रही हैं। निर्देशक अनूप भंडारी कहते हैं, “प्रत्येक घोषणा के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के सिलसिले को बरकरार रखने में हमें मजा आ रहा है। जैकलीन के पोस्टर की घोषणा फिल्म के स्तर को एक बार फिर से दर्शाती है। हम दर्शकों की आशाओं पर खरे उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका थिएटर में अपना कीमती समय देकर देखना सफल हो। जैकलीन का कहना है कि ,” फिल्म से जुड़ी पूरी टीम बहुत ही वेलकमिंग रही है। फिल्म के मेकिंग से जुड़े हर क्षण मेरे लिए रोमांचकारी रहे हैं। मैं निर्माताओं की तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने उन्होंने इतने भव्य रूप से पोस्टर का अन्वेषण किया। यह फिल्म मेरी लिए बहुत ही खास और यादगार रहेगी।
विक्रांत रोणा एक बहुभाषी एक्शन एडवेंचर फिल्म है जो 14 भाषाओं और 55 देशों में 3-डी में रिलीज की जायेगी। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित, जैक मंजुनाथ और शालिनी मंजूनाथ ( शालिनी आर्ट्स) द्वारा निर्मित, अलंकार पांडियन (इन्वेनियो फिल्म्स) द्वारा सह-निर्मित, बी अजनीश लोकनाथ द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस फिल्म का सेट केजीएफ के प्रसिद्धि डीओपी विलियम डेविड और शिवकुमार ने तैयार किया है। फिल्म विक्रांत रोणा में किच्चा सुदीप, निरूप भंडारी और नीता अशोक और जैकलीन फ़र्नांडीस नज़र आयेंगे।

×
Date : 01 August 2021 Posted By : EDITOR
किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा में ‘गडंग रक्कम्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी जैकलिन फ़र्नांडीस
News Image

 

फ़िल्म विक्रांत रोणा में जैकलिन फ़र्नांडीस का लुक हुआ रिवील - 'गडंग रक्कम्मा' के किरदार में नज़र आएंगी

Mumbai: हालही में इस बात की घोषणा की गई थी कि अभिनेत्री जैकलिन फ़र्नांडीस बादशाह किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म विक्रांत रोणा का हिस्सा बनी हैं, और अब फिल्म के मेकर्स ने जैकलीन के पहले लुक का अनावरण किया है। बता दें की इस फिल्म में जैकलीन एक दिलचस्प भुमिका में नज़र आएंगी। पूरे मुंबई में इसके होर्डिंग को प्रदर्शित किया गया है। इस होर्डिंग के द्वारा 3-D पैन इंडिया फिल्म में जैकलीन के किरदार रक़ील डी'कोस्टा उर्फ गडंग रक्कम्मा और उनके लुक का अनावारण किया। उनके इस लुक में कई जातियों का मेल होगा। वह 'गडंग रक्कम्मा' का किरदार निभाती हुई नज़र आयेंगी, जो एक काल्पनिक जगह पर मधुशाला चलाती हैं। वह बादशाह किच्चा सुदीप द्वारा निबंधित विक्रांत रोणा के साथ मेल खाती हुई नजर आएंगी। फ़िल्म विक्रांत रोणा से जैकलीन के जुड़ने की खबरें आग की तरह फैल गई । इस फिल्म में वे सिर्फ अहम किरदार में ही नहीं बल्कि किच्चा सुदीप के साथ थिरकते हुए भी नज़र आयेंगी।
निर्माता जैक मंजूनाथ कहते हैं, "जैकलीन की एंट्री के साथ दुनिया के नए हीरो की कहानी और भी रोमांचक हो जाती है। फिल्म में जैकलीन ने कमाल की छाप छोड़ी है और उसकी एक झलक साझा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम एक ऐसा सिनेमा बना रहे हैं जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता देखकर हमें बेहद खुशी हो रही हैं। निर्देशक अनूप भंडारी कहते हैं, "प्रत्येक घोषणा के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के सिलसिले को बरकरार रखने में हमें मजा आ रहा है। जैकलीन के पोस्टर की घोषणा फिल्म के स्तर को एक बार फिर से दर्शाती है। हम दर्शकों की आशाओं पर खरे उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका थिएटर में अपना कीमती समय देकर देखना सफल हो। जैकलीन का कहना है कि ," फिल्म से जुड़ी पूरी टीम बहुत ही वेलकमिंग रही है। फिल्म के मेकिंग से जुड़े हर क्षण मेरे लिए रोमांचकारी रहे हैं। मैं निर्माताओं की तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने उन्होंने इतने भव्य रूप से पोस्टर का अन्वेषण किया। यह फिल्म मेरी लिए बहुत ही खास और यादगार रहेगी।
विक्रांत रोणा एक बहुभाषी एक्शन एडवेंचर फिल्म है जो 14 भाषाओं और 55 देशों में 3-डी में रिलीज की जायेगी। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित, जैक मंजुनाथ और शालिनी मंजूनाथ ( शालिनी आर्ट्स) द्वारा निर्मित, अलंकार पांडियन (इन्वेनियो फिल्म्स) द्वारा सह-निर्मित, बी अजनीश लोकनाथ द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस फिल्म का सेट केजीएफ के प्रसिद्धि डीओपी विलियम डेविड और शिवकुमार ने तैयार किया है। फिल्म विक्रांत रोणा में किच्चा सुदीप, निरूप भंडारी और नीता अशोक और जैकलीन फ़र्नांडीस नज़र आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]