Jaishankar meets Canadian Foreign Minister discusses strengtheni

कनाडा विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा

जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने के लिए अनीता को दी बधाई

नियाग्रा । भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नियाग्रा में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की और द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की आशा जताई। जयशंकर ने एक एक पोस्ट कर कहा कि उन्होंने जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी के लिए आनंद को बधाई दी और नए रोडमैप 2025 के कार्यान्वयन में प्रगति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होने की आशा करते हैं।
आनंद ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर सहयोग के बारे में बातचीत की। वहीं विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री की भागीदारी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कनाडा ने जी-7 बैठक के लिए जिन साझेदार देशों को आमंत्रित किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, सऊदी अरब, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन शामिल हैं। कनाडा ने पिछले सप्ताह कहा था कि जी-7 सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा और समृद्धि, आर्थिक लचीलापन, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों समेत वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी। जयशंकर की कनाडा यात्रा आनंद की भारत यात्रा के एक महीने बाद हो रही है, जब दोनों पक्षों ने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने एक रोडमैप का अनावरण किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में दोनों विदेश मंत्रियों ने वैश्विक आर्थिक वास्तविकताओं और एक-दूसरे की रणनीतिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर जल्द मंत्रिस्तरीय चर्चा शुरू करने पर सहमति जताई थी।

×
Date : 13 November 2025 Posted By : EDITOR
कनाडा विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]