Jan Aushadhi Kendra provides cheap medicines to the poor

जन औषधि केंद्र, गरीबों को सस्ती दवाएं और सुलभ इलाज के लिए सराहनीय पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जन औषधि केंद्र, गरीबों को सस्ती दवाएं और सुलभ इलाज के लिए सराहनीय पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी का, मुख्यमंत्री ने जन औषधि दिवस पर माना आभार

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश समेत देश भर में खुले जन औषधि केंद्र नागरिकों के निरोगी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं। इन केन्द्रों से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को कम दामों पर जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने शुक्रवार 7 मार्च को जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई दूरदर्शी पहल के लिए उनका आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘दाम कम- दवाई उत्तम’ विजन का परिणाम है कि वर्तमान समय में गरीब नागरिकों को जन औषधि केंद्रों पर 50% से 80% सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में 15 हजार जन औषधि केंन्द्रों के माध्यम से देश के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध हो रही हैं। सस्ते दामों पर मिल रही दवाईयों ने न केवल नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार किया, अपितु उनकी घरेलू बचत को भी बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार गरीबों को उचित स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

×
Date : 07 March 2025 Posted By : EDITOR
जन औषधि केंद्र, गरीबों को सस्ती दवाएं और सुलभ इलाज के लिए सराहनीय पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

जन औषधि केंद्र, गरीबों को सस्ती दवाएं और सुलभ इलाज के लिए सराहनीय पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी का, मुख्यमंत्री ने जन औषधि दिवस पर माना आभार

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश समेत देश भर में खुले जन औषधि केंद्र नागरिकों के निरोगी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं। इन केन्द्रों से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को कम दामों पर जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने शुक्रवार 7 मार्च को जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई दूरदर्शी पहल के लिए उनका आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के 'दाम कम- दवाई उत्तम' विजन का परिणाम है कि वर्तमान समय में गरीब नागरिकों को जन औषधि केंद्रों पर 50% से 80% सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में 15 हजार जन औषधि केंन्द्रों के माध्यम से देश के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध हो रही हैं। सस्ते दामों पर मिल रही दवाईयों ने न केवल नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार किया, अपितु उनकी घरेलू बचत को भी बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार गरीबों को उचित स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]