Japanese ambassador Hiroshi Suzuki dances on Kavala

‘कावाला’ पर थिरके जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी, वीडियो वायरल

 

 

मुंबई। इन दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का गाना ‘कावाला’ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। गाने में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की कातिलाना अदाएं दिख रही हैं। अब, ‘कावाला’ की फैन लिस्‍ट में एक और नाम जुड़ गया है। भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने इस गाने पर वीडियो बनाई है। भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने हाल में अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर गाने पर डांस करते हुए एक क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने वही डांस स्टेप्स किए हैं, जो गाने में हैं। उनके डांस में जापानी यूट्यूबर मेयो सैन भी हैं। वीडियो काफी वायरल हो चुका है। 17 सेकेंड लंबे इस वीडियो की शुरुआत मेयो सैन की कोरियोग्राफी से होती है, जिसमें बाद में तमन्ना की तरह डांस करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने लिखा, “जापानी यूट्यूबर मेयो सैन के साथ ‘कावाला’ डांस वीडियो, रजनीकांत के लिए मेरा प्यार जारी है।” हिरोशी सुजुकी ने इसमें रजनीकांत की नकल करते हुए चश्मे वाला सीन भी किया। वीडियो को 5,00,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 10,000 से अधिक लाइक मिले हैं। रजनीकांत-स्टारर ‘जेलर’ बॉक्स-ऑफिस विजेता के रूप में उभर रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 210.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की दुनिया भर में कमाई 392.20 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिल्म को उत्तर भारत में सनी देओल-स्टारर ‘गदर 2’ से कुछ प्रतिस्पर्धा मिल रही है, लेकिन रुझानों को देखते हुए यह बॉक्स-ऑफिस पर पूरी तरह से धूम मचाने के लिए तैयार है।

×
Date : 18 August 2023 Posted By : EDITOR
‘कावाला’ पर थिरके जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी, वीडियो वायरल
News Image

 

 

मुंबई। इन दिनों रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का गाना 'कावाला' लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। गाने में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की कातिलाना अदाएं दिख रही हैं। अब, 'कावाला' की फैन लिस्‍ट में एक और नाम जुड़ गया है। भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने इस गाने पर वीडियो बनाई है। भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने हाल में अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर गाने पर डांस करते हुए एक क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने वही डांस स्टेप्स किए हैं, जो गाने में हैं। उनके डांस में जापानी यूट्यूबर मेयो सैन भी हैं। वीडियो काफी वायरल हो चुका है। 17 सेकेंड लंबे इस वीडियो की शुरुआत मेयो सैन की कोरियोग्राफी से होती है, जिसमें बाद में तमन्ना की तरह डांस करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने लिखा, "जापानी यूट्यूबर मेयो सैन के साथ 'कावाला' डांस वीडियो, रजनीकांत के लिए मेरा प्यार जारी है।'' हिरोशी सुजुकी ने इसमें रजनीकांत की नकल करते हुए चश्मे वाला सीन भी किया। वीडियो को 5,00,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 10,000 से अधिक लाइक मिले हैं। रजनीकांत-स्टारर 'जेलर' बॉक्स-ऑफिस विजेता के रूप में उभर रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 210.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की दुनिया भर में कमाई 392.20 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिल्म को उत्तर भारत में सनी देओल-स्टारर 'गदर 2' से कुछ प्रतिस्पर्धा मिल रही है, लेकिन रुझानों को देखते हुए यह बॉक्स-ऑफिस पर पूरी तरह से धूम मचाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]