Japanese company SMBC is buying 20% ​​stake in Yes Bank

यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीद रही जापानी कंपनी SMBC

यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीद रही जापानी कंपनी SMBC

Japanese company SMBC is buying 20% ​​stake in Yes Bank

Five years after a group of Indian lenders led by SBI stepped in to rescue Yes Bank, Japan’s Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) will acquire a 20% stake in the private lender for Rs 13,483 crore, making it the largest shareholder.

मुंबई : भारत के प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक में जापानी कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) ने 20% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। यह डील ₹21.5 प्रति शेयर के भाव से 13,483 करोड़ रुपए में हुई है। इस डील में SBI अपनी 13.19% हिस्सेदारी बेचेगा, जिसकी वैल्यू 8,889 करोड़ रुपए है। बाकी 6.81% हिस्सेदारी एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, ICICI और HDFC जैसे 7 बैंकों से 4,594 करोड़ रुपए में खरीदी जाएगी। यस बैंक ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। डील की खबर के बाद यस बैंक के शेयर BSE पर 10% चढ़कर ₹20.05 पर बंद हुए।
रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद पूरी होगी डील
यह डील RBI और CCI जैसे रेगुलेटर्स की मंजूरी के बाद पूरी होगी। SMBC के प्रेजिडेंट अकिहिरो फुकुतोमे ने कहा कि भारत हमारे लिए प्राथमिकता है। यस बैंक के साथ यह निवेश हमारी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। वहीं यस बैंक के CEO प्रशांत कुमार ने कहा SMBC का निवेश हमारी ग्रोथ को नई गति देगा। SBI अब भी हमारा अहम साथी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम नई दिल्ली । भारत में अपने एडवेंचर बाइक राइडर्स के लिए बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने जीएस एक्सपीरियेंस 2026 राइडर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस सालाना कार्यक्रम को देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के नौ प्रमुख […]

PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ नई दिल्ली । पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी 24 से 26 फरवरी 2026 तक अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह 380 करोड़ रुपये का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें ओएफएस नहीं है। प्री-इश्यू शेयर 2,18,66,400 हैं और फेस वैल्यू 10 है। […]