Jasleen will perform on stage with Coldplay at

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले के साथ मंच पर प्रस्तुति देंगी जसलीन

मुंबई । कई लोकप्रिय गानों से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाली गीतकार और गायिका जसलीन रॉयल अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखने जा रही हैं। खो गए हम कहां, लव यू जिंदगी, हीरिए, रांझा और साहिबा जैसे गानों से मंत्रमुग्ध करने वाली गीतकार ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के भारत चरण के दौरान अतिथि कलाकार के रूप में शामिल होंगी।
जसलीन अगले साल 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में और 25 व 26 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले के साथ मंच पर प्रस्तुति देंगी। यह कोल्डप्ले का भारत में दूसरा दौरा है। इससे पहले बैंड ने 2016 में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के तहत मुंबई में परफॉर्म किया था। जसलीन ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं कोल्डप्ले के साथ मंच साझा करने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। उनका संगीत मेरे लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। मैं भारत के अविश्वसनीय प्रशंसकों के सामने परफॉर्म करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। कोल्डप्ले की सेट लिस्ट में उनके विश्व प्रसिद्ध गाने जैसे येलो, द साइंटिस्ट, फिक्स यू, विवा ला विडा, पैराडाइज, ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स और एडवेंचर ऑफ ए लाइफटाइम शामिल हैं।
जसलीन रॉयल के भारतीय संगीत और कोल्डप्ले के अंतरराष्ट्रीय संगीत के संगम से दर्शकों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर मार्च 2022 में शुरू हुआ था और अब तक यह यूरोप, उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 1 करोड़ से अधिक टिकट बेचकर अब तक का सबसे ज्यादा भाग लेने वाला टूर बन गया है। यह टूर जनवरी और अप्रैल 2025 के बीच अबू धाबी, सोल और हांगकांग जैसे स्थानों पर भी आयोजित होगा।

×
Date : 15 December 2024 Posted By : EDITOR
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले के साथ मंच पर प्रस्तुति देंगी जसलीन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]