Sonam Bajwa signed for Baaghi 4

सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) को साइन किया बागी 4 के लिए

Sonam Bajwa: सोनम बाजवा को साइन किया बागी 4 के लिए

मुंबई । पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा को अब बॉलीवुड की फिल्में मिलने लगी है। उन्हें फिल्म बागी 4 के लिए साइन किया गया है, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह निर्माता साजिद नाडियाडवाला की एक्शन से भरपूर फिल्म होगी।
यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, और फिल्म के प्रशंसकों को इस जोड़ी का इंतजार है। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोनम बाजवा का बागी फ्रेंचाइजी में स्वागत किया। टाइगर ने कैप्शन में लिखा, रिबेल फैमिली के नए सदस्य का स्वागत! बागी यूनिवर्स में सोनम बाजवा को पाकर रोमांचित हूं। इसके बाद साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने भी फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की। उन्होंने लिखा, साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल यूनिवर्स से लेकर एक्शन पैक्ड बागी 4 तक, अब सोनम बाजवा ने शो में महफिल लूटने के लिए एंट्री कर ली है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘बागी 4’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सोनम बाजवा के जल्द ही सेट पर शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक ए हर्षा ने लिया है, जिन्होंने बिरुगाली, चिंगारी और भजरंगी जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है।
‘बागी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म तेलुगू फिल्म ‘वर्षम’ का रीमेक थी। इसके बाद 2018 में ‘बागी 2’ आई, जो तेलुगू फिल्म ‘क्षणम’ की रीमेक थी, और 2020 में ‘बागी 3’ रिलीज हुई, जिसमें टाइगर और श्रद्धा कपूर के साथ रितेश देशमुख भी थे। अब ‘बागी 4’ के साथ इस फ्रेंचाइजी को और भी नया रंग देने की कोशिश की जा रही है। टाइगर श्रॉफ ने पहले ही फिल्म के बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि यह फिल्म एक गहरी भावना और खूनी मिशन पर आधारित होगी।

×
Date : 15 December 2024 Posted By : EDITOR
सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) को साइन किया बागी 4 के लिए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]