Javed Ali's Republic Day special song Tu Hai Special launched

जावेद अली का गणतंत्र दिवस विशेष गीत तू है स्पेशल  लॉन्च

जावेद अली का गणतंत्र दिवस विशेष गीत तू है स्पेशल  लॉन्च

इंदौर। 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर, जी म्यूजिक कंपनी द्वारा विशेष गीत तू है स्पेशल  प्रस्तुत किया है, जिसे प्रसिद्ध गायक जावेद अली ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गीत के निमार्ता इंदौर के विपुल सोगानी हैं, जबकि संगीत और बोल तन्मय पाहवा ने तैयार किए हैं। डीआरके द्वारा निर्देशित इस संगीत वीडियो में इंदौर सहित भारत के सुंदर परिदृश्य और इसके साहसी नागरिकों की कहानियाँ दर्शाई गई है।
जावेद अली की सुरीली आवाज के साथ, ह्लतू है स्पेशलह्व प्रत्येक भारतीय के मन में आशा, एकता और देशभक्ति की भावना जागृत करता है। गीत के बोल और धुन मातृभूमि के प्रति गर्व और प्रेम को प्रकट करते हैं, जो हमारे राष्ट्र के बलिदानों और विजय की याद दिलाते हैं। गीत के बारे में बात करते हुए, निमार्ता विपुल सोगानी ने कहा, ह्लतू है स्पेशलह्ण हर उस भारतीय का उत्सव है जो हमारे देश की महानता में योगदान देता है। इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी को देशभक्ति और एकता की मशाल लेकर चलने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं।ह्व जावेद अली ने कहा, ह्लयह गीत भारत के दिल और आत्मा-इसके लोगों और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट प्रेम को एक श्रद्धांजलि है। मुझे आशा है कि यह गीत प्रत्येक श्रोता को हमारे अविश्वसनीय देश पर गर्व महसूस करने के लिए प्रेरित करेगा।ह्व पुरे देश से “स्पेशल” कलाकारों को गीत में दी गयी हैं जगह(कोई दृबधित तो कोई हैं दिव्यांग )
तू है स्पेशलह्व गीत जी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस गणतंत्र दिवस पर, इस भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ राष्ट्र की भावना का जश्न मनाएं। इस गाने कि खास बात यह हैं कि इस गीत में भारत के “स्पेशल” कलाकारों जो कि शारीरिक रूप से कमजोर हैं किसी कि दोनों आँखे काम नहीं करती किसी के पैर नहीं हैं तो कोई मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं ऐसे लोगों को इंदौर के विपुल सोगानी ने बड़ा मंच दिया हैं जिस से वह लोग भी अपने जीवन में कुछ स्पेशल कर पाए। इसके साथ ही इंदौर के सफाई मित्र भी इस गीत में प्रस्तुति देते नजर आए रहे हैं। गीत “तू हैं स्पेशल ” इंदौर के लालबाग सहित मध्यप्रदेश मुंबई कि अलग अलग लोकशन्स पर शूट किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प: कृषक कल्याण वर्ष 2026 से समृद्ध किसान–समृद्ध मध्यप्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प: कृषक कल्याण वर्ष 2026 से समृद्ध किसान–समृद्ध मध्यप्रदेश 2026 होगा ‘कृषक कल्याण वर्ष’, किसान बनेगा अन्नदाता से उद्यमी खेत से बाजार तक मजबूत होगी कृषि श्रृंखला, 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा कृषक कल्याण वर्ष 2026 – CM डॉ. मोहन यादव […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]