Jhanvi Kapoor made a painting of Goddess Lakshmi

जाह्नवी कपूर ने बनाई माता लक्ष्मी की पेंटिंग

 

Mumbai: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वो न सिर्फ खूबसूरती और अदाकारी के मामले में ही कमाल हैं, बल्कि छोटे-मोटे आर्ट्स भी उनमें कूट-कूटकर भरे हुए हैं। हाल ही में हसीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो अपनी कलाकारी फैंस को दिखाती नजर आईं। फैंस जाह्नवी की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और उनके आर्ट की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर हैंडमेड पेंटिंग की तस्वीरें शेयर की और लिखा- जब पापा आपको अपनी पेंटिंग के साथ एक छात्र की तरह पोज देते हैं ताकि वे इसे अपने मित्र समूहों में भेज सकें और आपकी बुनियादी कला कौशल को बढ़ावा देने की कोशिश कर सकें। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर ने अपने हाथों से माता लक्ष्मी जी की पेंटिंग बनाई है। उन्होंने बहुत ही खूबसूरती के साथ माता की पेंटिंग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated