Kalpana's entry into active politics

कल्पना की सक्रिय राजनीति में एंट्री, हेमंत सोरेन का जिक्र करते हुए छलक उठे आंसू

 

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। उन्होंने सोमवार को गिरिडीह में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51वें स्थापना दिवस समारोह में पार्टी का झंडा लहराया और इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। इसके पहले रविवार शाम को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हेमंत सोरेन के हैंडल से राजनीति में सक्रिय होने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने ससुर शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से आशीर्वाद लेती अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। सियासत के मंच पर पहले सार्वजनिक संबोधन में अपने पति हेमंत सोरेन का जिक्र करते हुए कल्पना की आंखों से आंसू छलक उठे। उन्होंने कहा कि आज चार तारीख है। कल तीन तारीख को मेरा जन्मदिन था। मुझे हेमंत जी से मिलने का समय मिला। उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा कि घबराना नहीं। जेल में हूं, लेकिन जिंदा हूं। मैं भारी मन से आपके सामने खड़ी हूं। एक पिता के रूप में मेरे ससुर और मेरी सासू मां चिंतित हैं। मुझे लगा था, मैं आंसू रोक लूंगी, लेकिन आपका प्यार देखकर मैं अपने आंसू रोक नहीं सकी। आप यहां से जोर से चिल्लाकर बता दीजिए कि आपका उत्साह आपके दादा तक जाए। जेल तक जाए। इतना बड़ा षड्यंत्र रच गया कि हेमंत सोरेन जेल में हैं। कल्पना सोरेन ने कहा कि दिल्ली में बैठने वालों का दिल नहीं धड़कता है। आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक को कीड़ा समझते हैं। व्यवहार से पता चलता है कि कितनी घृणा भरी हुई है। हमारे मुख्यमंत्री को पद से उतारने के लिए षड्यंत्र किया। झारखंड सरकार को गिराने की मंशा बिखर गई है। उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी विधायक हैं, जितने कार्यकर्ता हैं, उनके मनोबल से प्रतीत होता है कि हमने उनको परास्त तो कर दिया, लेकिन आने वाले समय के लिए आप सभी को मिलकर अपना आशीर्वाद वोट के रूप में देना है और ये यकीन दिलाना है कि झारखंड कभी झुकेगा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]