BJP divided on the basis of religion and Congress is Rahul Gandhi

MP: भाजपा ने धर्म और जाति में बांटा, कांग्रेस जोड़ने में जुटी है – राहुल गांधी

 

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तीसरे दिन भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि लोगों को भाजपा ने धर्म और जाति की राजनीति से बांट दिया है।
राहुल गांधी की यात्रा ने दो मार्च को मुरैना से राज्य में प्रवेश किया था, सोमवार को यात्रा शिवपुरी से शुरू हुई। इस यात्रा के पड़ाव राघौगढ़ में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने लोगों को धर्म, जाति और प्रदेश की राजनीति में बांट दिया है। कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित कर रही है कि सब लोग एक साथ आएं। भाजपा की विचारधारा नफरत की विचारधारा है और हमारी विचारधारा नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान की विचारधारा है।
उन्‍होंने आगे कहा कि इस यात्रा में हमने एक और शब्द जोड़ दिया है और वह शब्द है ‘न्याय’। हमारी यात्रा का मकसद हर वर्ग को ‘न्याय’ दिलाने का है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कई प्रदेशों में नहीं पहुंच पाई थी और लोगों ने निवेदन किया था कि उनके प्रदेशों से भी यात्रा निकालनी चाहिए, इसलिए दूसरी बार यह यात्रा की जा रही है।
राहुल गांधी के साथ यात्रा में तीसरे दिन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और अन्य नेता नजर आए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा के पहले दिन ही शामिल हुए थे।

×
Date : 05 March 2024 Posted By : EDITOR
MP: भाजपा ने धर्म और जाति में बांटा, कांग्रेस जोड़ने में जुटी है – राहुल गांधी
News Image

 

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तीसरे दिन भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि लोगों को भाजपा ने धर्म और जाति की राजनीति से बांट दिया है।
राहुल गांधी की यात्रा ने दो मार्च को मुरैना से राज्य में प्रवेश किया था, सोमवार को यात्रा शिवपुरी से शुरू हुई। इस यात्रा के पड़ाव राघौगढ़ में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने लोगों को धर्म, जाति और प्रदेश की राजनीति में बांट दिया है। कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित कर रही है कि सब लोग एक साथ आएं। भाजपा की विचारधारा नफरत की विचारधारा है और हमारी विचारधारा नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान की विचारधारा है।
उन्‍होंने आगे कहा कि इस यात्रा में हमने एक और शब्द जोड़ दिया है और वह शब्द है 'न्याय'। हमारी यात्रा का मकसद हर वर्ग को ‘न्याय’ दिलाने का है। 'भारत जोड़ो यात्रा' कई प्रदेशों में नहीं पहुंच पाई थी और लोगों ने निवेदन किया था कि उनके प्रदेशों से भी यात्रा निकालनी चाहिए, इसलिए दूसरी बार यह यात्रा की जा रही है।
राहुल गांधी के साथ यात्रा में तीसरे दिन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और अन्य नेता नजर आए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा के पहले दिन ही शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]