Kamala Harris will be the presidential candidate Democratic side

Kamala Harris होंगी डेमोक्रेटिक की तरफ से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवार

 

Kamala Harris होंगी डेमोक्रेटिक की तरफ से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवार, Donald Trump से होगा मुकाबला

वांशिगटनः अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को शुक्रवार को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। हैरिस पहली भारतीय-अफ्रीकी मूल की महिला हैं जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। पांच नवंबर को होने वाले आम चुनाव में हैरिस (59) का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा।
इस बीच, ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि उन्हें अपनी संभावित डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बहस में भाग लेना है या नहीं। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने देश भर में निर्वाचित प्रतिनिधियों के मतों की ऑनलाइन गिनती समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘मुझे यह पुष्टि करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उपराष्ट्रपति हैरिस ने सभी सम्मेलन प्रतिनिधियों से बहुमत से अधिक वोट हासिल किए हैं और मतदान समाप्त होने के बाद वह डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार होंगी।”
डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधियों के बहुमत से उम्मीदवारी मिलने की घोषणा के बाद हैरिस ने कहा, ‘‘मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गौरवान्वित हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों को देश प्रेम से प्रेरित होकर एकजुट होने और सर्वश्रेष्ठ के लिए लड़ने के बारे में है।” हैरिस की मां भारतीय अमेरिकी थीं जबकि पिता अफ्रीकी मूल के जमैका निवासी थे।

×
Date : 03 August 2024 Posted By : EDITOR
Kamala Harris होंगी डेमोक्रेटिक की तरफ से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवार
News Image

 

Kamala Harris होंगी डेमोक्रेटिक की तरफ से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवार, Donald Trump से होगा मुकाबला

वांशिगटनः अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को शुक्रवार को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। हैरिस पहली भारतीय-अफ्रीकी मूल की महिला हैं जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। पांच नवंबर को होने वाले आम चुनाव में हैरिस (59) का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा।
इस बीच, ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि उन्हें अपनी संभावित डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बहस में भाग लेना है या नहीं। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने देश भर में निर्वाचित प्रतिनिधियों के मतों की ऑनलाइन गिनती समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘मुझे यह पुष्टि करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उपराष्ट्रपति हैरिस ने सभी सम्मेलन प्रतिनिधियों से बहुमत से अधिक वोट हासिल किए हैं और मतदान समाप्त होने के बाद वह डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार होंगी।''
डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधियों के बहुमत से उम्मीदवारी मिलने की घोषणा के बाद हैरिस ने कहा, ‘‘मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गौरवान्वित हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों को देश प्रेम से प्रेरित होकर एकजुट होने और सर्वश्रेष्ठ के लिए लड़ने के बारे में है।'' हैरिस की मां भारतीय अमेरिकी थीं जबकि पिता अफ्रीकी मूल के जमैका निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]