Karnataka government will discuss and take decision on Kharge

जाति जनगणना रिपोर्ट पर कर्नाटक सरकार चर्चा करेगी और फैसला लेगी खड़गे

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक सरकार सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट पर मंत्रिमंडल में विचार-विमर्श करेगी और उचित फैसला करेगी। सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट को जाति जनगणना नाम से भी जाना जाता है। खड़गे ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने इसे नहीं देखा है।
खड़गे ने कहा कि यह राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है, हर राज्य अपना काम करता है। केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया। राज्य सरकार मंत्रिमंडल में चर्चा करेगी और फैसला लेगी। मैंने रिपोर्ट नहीं देखी है। मामला राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने रिपोर्ट के विरोध के बारे में कहा कि विरोध हो सकता है। मैंने अपनी राय साझा की है। जाति जनगणना पर विरोध के बीच सीएम सिद्धरमैया की अगुवाई में कर्नाटक सरकार की एक विशेष बैठक गुरुवार को बुलाई गई है।
कर्नाटक के दो प्रमुख समुदायों वोक्कालिगा और वीरशैव-लिंगायत समुदायों सहित कई और समुदायों के लोगों ने इस जाति जनगणना को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अव्यवस्थित करार दिया है। समुदायों ने इस सर्वेक्षण को खारिज कर नया सर्वेक्षण कराने की मांग की है। समाज के कई वर्गों द्वारा जाति जनगणना सर्वेक्षण पर आपत्ति जताई गई है और सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर भी इसके खिलाफ जोरदार आवाजें उठ रही हैं।

×
Date : 17 April 2025 Posted By : EDITOR
जाति जनगणना रिपोर्ट पर कर्नाटक सरकार चर्चा करेगी और फैसला लेगी खड़गे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]