KBC 14 th season India’s 75 th year of Independence

KBC : भारत की आज़ादी के 75 साल के जश्न के साथ होगी कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीज़न की शुरुआत

सितारों से सजे स्पेशल एपिसोड ‘आज़ादी के गर्व का महापर्व’ का प्रीमियर, रविवार 7 अगस्त को रात 9 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा

मुंबई :- भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला ज्ञान-आधारित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने नए संस्करण के साथ लौट आया है। अपने 14वें सीज़न में यह शो न सिर्फ हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए, बल्कि दर्शकों के लिए भी समान रूप से ज्यादा दिलचस्प और ज्यादा फायदेमंद होगा। स्टूडियो नेक्स्ट के निर्माण में बना यह शो रविवार 7 अगस्त को प्रीमियर होने जा रहा है, जिसके बाद यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस शो की शुरुआत एक जश्न के माहौल में होगी। इस मौके पर एक शानदार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसका नाम है ‘आज़ादी के गर्व का महापर्व’। श्री अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किए जाने किए जाने वाले इस एपिसोड में कारगिल युद्ध के दिग्गज मेजर डीपी सिंह, सेना मेडल गैलेंट्री कर्नल मिताली मधुमिता के साथ भारतीय खेल जगत की हस्तियां पद्म विभूषण एमसी मैरी कॉम एवं पद्मश्री सुनील छेत्री के साथ-साथ पद्मभूषण से सम्मानित बॉलीवुड सितारे आमिर खान भी मौजूद होंगे।
इस शो में भारत की आज़ादी के 75 वर्षों का उल्लास जगाते हुए मेकर्स ने 15वें प्रश्न पर ‘धन अमृत’ नाम का एक नया पड़ाव शुरू किया है, जहां पहुंचने पर कंटेस्टेंट्स को 75 लाख रुपए की निश्चित इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा पहले की शीर्ष जैकपॉट राशि को बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपए कर दिया गया है। साथ ही, प्ले अलॉन्ग के जरिए दर्शकों को भी हर शुक्रवार हॉट सीट पर बैठने का त्वरित मौका मिलेगा।
देखिए कौन बनेगा करोड़पति, शुरू हो रहा है रविवार 7 अगस्त को रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।
एनपी सिंह, एमडी एवं सीईओ, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया
हम अपने सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रीमियम ब्रांड – कौन बनेगा करोड़पति के साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव के जश्न की शुरुआत कर रहे हैं। यह हमारे देश, देशवासियों और पिछले 75 वर्षों में उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का हमारा तरीका है। हमारा प्रयास है कि हम भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को लेकर देश के दर्शकों का ज्ञान और भी गहरा करें।
दानिश खान, बिज़नेस हेड – चैनल, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, डिजिटल बिज़नेस एवं स्टूडियो नेक्स्ट
इस साल केबीसी में चार प्रमुख विशेषताएं होंगी – भारत की आज़ादी के 75 वर्षों का जश्न, रोमांचक गेम प्ले, आभारस्वरूप तुरंत दिए जाने वाले अवसर और ज्यादा इनाम राशियां। हमें यकीन है कि यह केबीसी को कंटेस्टेंट्स, दर्शकों और केबीसी प्ले अलॉन्ग प्रतिभागियों के लिए ज्यादा रोचक और दिलचस्प बनाएंगे।
अमिताभ बच्चन, होस्ट – केबीसी
यह हमारे देश के लिए एक यादगार साल है, जहां हम अपनी आज़ादी के 75 वर्षों का जश्न मना रहे हैं। देश के रक्षा बलों, खेल एवं मनोरंजन जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ जश्न मनाते हुए इस सीज़न की शुरुआत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं ऐसी अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों का स्वागत करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, जिनमें नए भारत की सच्ची झलक देखने को मिलती है।

×
Date : 05 August 2022 Posted By : EDITOR
KBC : भारत की आज़ादी के 75 साल के जश्न के साथ होगी कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीज़न की शुरुआत
News Image

KBC : भारत की आज़ादी के 75 साल के जश्न के साथ होगी कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीज़न की शुरुआत

सितारों से सजे स्पेशल एपिसोड ‘आज़ादी के गर्व का महापर्व’ का प्रीमियर, रविवार 7 अगस्त को रात 9 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा

मुंबई :- भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला ज्ञान-आधारित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने नए संस्करण के साथ लौट आया है। अपने 14वें सीज़न में यह शो न सिर्फ हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए, बल्कि दर्शकों के लिए भी समान रूप से ज्यादा दिलचस्प और ज्यादा फायदेमंद होगा। स्टूडियो नेक्स्ट के निर्माण में बना यह शो रविवार 7 अगस्त को प्रीमियर होने जा रहा है, जिसके बाद यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस शो की शुरुआत एक जश्न के माहौल में होगी। इस मौके पर एक शानदार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसका नाम है ‘आज़ादी के गर्व का महापर्व’। श्री अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किए जाने किए जाने वाले इस एपिसोड में कारगिल युद्ध के दिग्गज मेजर डीपी सिंह, सेना मेडल गैलेंट्री कर्नल मिताली मधुमिता के साथ भारतीय खेल जगत की हस्तियां पद्म विभूषण एमसी मैरी कॉम एवं पद्मश्री सुनील छेत्री के साथ-साथ पद्मभूषण से सम्मानित बॉलीवुड सितारे आमिर खान भी मौजूद होंगे।
इस शो में भारत की आज़ादी के 75 वर्षों का उल्लास जगाते हुए मेकर्स ने 15वें प्रश्न पर ‘धन अमृत’ नाम का एक नया पड़ाव शुरू किया है, जहां पहुंचने पर कंटेस्टेंट्स को 75 लाख रुपए की निश्चित इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा पहले की शीर्ष जैकपॉट राशि को बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपए कर दिया गया है। साथ ही, प्ले अलॉन्ग के जरिए दर्शकों को भी हर शुक्रवार हॉट सीट पर बैठने का त्वरित मौका मिलेगा।
देखिए कौन बनेगा करोड़पति, शुरू हो रहा है रविवार 7 अगस्त को रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।
एनपी सिंह, एमडी एवं सीईओ, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया
हम अपने सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रीमियम ब्रांड - कौन बनेगा करोड़पति के साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव के जश्न की शुरुआत कर रहे हैं। यह हमारे देश, देशवासियों और पिछले 75 वर्षों में उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का हमारा तरीका है। हमारा प्रयास है कि हम भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को लेकर देश के दर्शकों का ज्ञान और भी गहरा करें।
दानिश खान, बिज़नेस हेड - चैनल, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, डिजिटल बिज़नेस एवं स्टूडियो नेक्स्ट
इस साल केबीसी में चार प्रमुख विशेषताएं होंगी - भारत की आज़ादी के 75 वर्षों का जश्न, रोमांचक गेम प्ले, आभारस्वरूप तुरंत दिए जाने वाले अवसर और ज्यादा इनाम राशियां। हमें यकीन है कि यह केबीसी को कंटेस्टेंट्स, दर्शकों और केबीसी प्ले अलॉन्ग प्रतिभागियों के लिए ज्यादा रोचक और दिलचस्प बनाएंगे।
अमिताभ बच्चन, होस्ट – केबीसी
यह हमारे देश के लिए एक यादगार साल है, जहां हम अपनी आज़ादी के 75 वर्षों का जश्न मना रहे हैं। देश के रक्षा बलों, खेल एवं मनोरंजन जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ जश्न मनाते हुए इस सीज़न की शुरुआत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं ऐसी अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों का स्वागत करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, जिनमें नए भारत की सच्ची झलक देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]