Khan Sir faces legal trouble in the firing case.

फायरिंग मामले में कानूनी संकट में घिरे खान सर, नहीं पहुंचे अदालत

वकील ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका और बदनाम करने का लगाया आरोप

पटना । चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर अपनी कोचिंग संस्थान से जुड़े कथित फायरिंग और हिंसा के मामले में कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने अदालत की शरण लेकर अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है। उनके वकील का दावा है कि खान सर को जानबूझकर बदनाम करने और फंसाने की साजिश हो रही है।
खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मवार ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज मामला दुर्भावनापूर्ण है और बदले की भावना की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी गई है और इस पर जल्द फैसला आने की उम्मीद है।
इसके पहले खबरें आई थीं कि खान सर पटना सिविल कोर्ट पहुंचे हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखकर अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।
गौरतलब है कि 2 जून को पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव की घटना हुई थी। घटना के बाद खान सर की ओर से दावा हुआ था कि दूसरी ओर से फायरिंग की गई। हालांकि बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर उनके सुरक्षा कर्मी हथियार चलाते दिखे। इसके बाद मामले ने नया मोड़ आ गया। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नई एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं खान सर की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस जांच के निष्कर्षों को लेकर दोनों पक्षों के दावे फिलहाल आमने-सामने हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है। दूसरी ओर, खान सर के समर्थकों और छात्रों के बीच घटनाक्रम को लेकर चर्चा बनी हुई है। अब सभी की नजर अदालत के फैसले और पुलिस जांच की अगली दिशा पर टिकी हुई है, जिससे मामले की वास्तविक स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

×
Date : 07 June 2026 Posted By : EDITOR
फायरिंग मामले में कानूनी संकट में घिरे खान सर, नहीं पहुंचे अदालत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती का असर! म्यांमार के रास्ते भारत पहुंचीं 4 युवतियां, यूपी में खुलासा

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती का असर! म्यांमार के रास्ते भारत पहुंचीं 4 युवतियां, यूपी में खुलासा UNN: भारत में अवैध तरीके से विदेशी युवतियों को दाखिल कराने वाले नेटवर्क की जांच में घुसपैठ के नए रास्ते और संपर्क सामने आए हैं। आरोपित मोहम्मद हसन से पूछताछ में पता चला कि बांग्लादेश […]

भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन

📰 Generate e-Paper Clip भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन नए ICCT और MANIT अध्ययन के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसें प्रति किलोमीटर 54% कम ऊर्जा का उपयोग करती हैं और इलेक्ट्रिक कचरा संग्रह ट्रक डीजल समकक्षों की […]