KKR vs CSK IPL 2025 Chennai knocked Kolkata out of IPL

KKR vs CSK, IPL 2025: चेन्नई ने कोलकाता को किया IPL से बाहर, 2 विकेट से जीता मैच

UNN: चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने IPL के 57वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) पर 2 विकेट की रोमांचक जीत हासिल की है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब चेन्नई ने पावरप्ले में 5 विकेट गंवाने के बाद टारगेट चेज किया है। टीम ने 180 रन का टारगेट 19.4 ओवर में 8 विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान एमएस धोनी 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।
डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 बॉल पर 52 और शिवम दुबे ने 40 बॉल पर 45 रनों की पारी खेली। उर्विल पटेल ने 11 बॉल पर 31 रन बनाए। वैभव अरोड़ा ने 3 विकेट झटके। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 48 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 38 और मनीष पांडेय ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया। नूर अहमद ने 4 विकेट झटके। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

×
Date : 07 May 2025 Posted By : EDITOR
KKR vs CSK, IPL 2025: चेन्नई ने कोलकाता को किया IPL से बाहर, 2 विकेट से जीता मैच
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]