KKR vs SRH IPL 2024 Kolkata won by 4 runs

KKR vs SRH, IPL 2024 : कोलकाता 4 रन से जीती

 

UNN: कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता बनाम हैदराबाद मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कोलकाता ने पहले खेलते हुए 208 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों पर 63 रन बनाकर जीत की दहलीज तक पहुंचाया लेकिन आखिरी ओवरों में गिरी दो विकेट के कारण हैदराबाद को 4 रन से हार झेलनी पड़ी। कोलकाता के लिए सबसे खराब क्षण मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी रही। जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 53 रन दे दिए। बहरहाल, आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे लेकिन उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। अच्छी शुरूआत को नहीं भुनाया : गेंदबाजी में हैदराबाद की शुरूआत अच्छी रही थी। उन्होंने कोलकाता के 51 रन पर ही 4 विकेट निकाल लिए थे। लेकिन इस प्रदर्शन को हैदराबाद आगे दोहरा नहीं पाई। नेरेन 2, वेंकटेश 7, श्रेयस 0 और नितिश राणा को 9 रन पर आऊट करने के बावजूद वह कोलकाता के मध्यक्रम पर लगाम नहीं लगा पाए जिससे मैच उनकी पकड़ से दूर हो गया।
आंद्रे रसेल ने पैदा किया फर्क : भले ही ओपनर फिल सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाकर स्कोर 119 तक पहुंचाया लेकिन आखिरी छह ओवरों में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। रसेल ने 7 छक्के लगाकर हैदराबाद के गेंदबाजों का प्रभाव कम कर दिया। रसेल ने 25 गेंदों पर 64 रन बनाए। उन्हें रिंकू सिंह 23 और रमनदीप सिंह 17 गेंदों पर 35 रन का सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया LSG की रोमांचक जीत: 21 साल के मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ हीरो UNN: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। […]