PBKS vs DC IPL 2024 Punjab won the match by 4 wickets

PBKS vs DC, IPL 2024 : पंजाब ने 4 विकेट से जीता मैच

 

UNN: सैम करेन के अर्धशतक और इंग्लैंड के अपने साथी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के साथ उनकी 67 रन की साझेदारी की मदद से पंजाब किंग्स ने शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और ऋषभ पंत को 14 महीने बाद मैदान पर वापसी का जश्न जीत से नहीं मनाने दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अभिषेक पोरेल की 10 गेंद पर नाबाद 32 रन की पारी की मदद से नौ विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। करेन ने 47 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए जबकि लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इसमें सुमित कुमार पर अंतिम ओवर में जमाया गया विजयी छक्का भी शामिल है जिससे पंजाब ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बना कर जीत दर्ज की।

×
Date : 24 March 2024 Posted By : EDITOR
PBKS vs DC, IPL 2024 : पंजाब ने 4 विकेट से जीता मैच
News Image

 

UNN: सैम करेन के अर्धशतक और इंग्लैंड के अपने साथी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के साथ उनकी 67 रन की साझेदारी की मदद से पंजाब किंग्स ने शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और ऋषभ पंत को 14 महीने बाद मैदान पर वापसी का जश्न जीत से नहीं मनाने दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ‘इंपैक्ट प्लेयर' के रूप में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अभिषेक पोरेल की 10 गेंद पर नाबाद 32 रन की पारी की मदद से नौ विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। करेन ने 47 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए जबकि लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इसमें सुमित कुमार पर अंतिम ओवर में जमाया गया विजयी छक्का भी शामिल है जिससे पंजाब ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बना कर जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]