Kohli admitted that the ability to hit new strokes is more

कोहली ने माना, तकनीक के बजाय नए स्ट्रोक लगाने की योग्यता अधिक जरुरी

 

नई दिल्ली । भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तकनीक के बजाय एक बल्लेबाज के रूप में नए स्ट्रोक लगाने की योग्यता को अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। इस 35 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ लगातार 2 छक्के लगाकर अपने शॉट की विविधता नमूना पेश किया था। कोहली ने कहा कि एक चीज तकनीक और कौशल का अभ्यास है। एक ऐसी चीज है जहां आप तकनीक के बारे में सोचते हैं, जिसका उपयोग आप मैच जीतने के लिए कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सुधार तब होता है जब आप यह सोचते हैं कि मैच जीतने के लिए मैं अपने खेल में क्या नया जोड़ सकता हूं। आप ऐसा संपूर्ण बल्लेबाज बनने के लिए नहीं करते हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि तकनीकी रूप से मजबूत बनने के लिए आप अभ्यास नहीं करते हैं। अभ्यास करने से मैं एक नया शॉट सीख सकता हूं, मैं टीम के लिए रन बना सकता हूं और मैच जीतने में योगदान दे सकता हूं। कोहली ने कहा कि मैं बल्लेबाजी के सभी क्षेत्रों को कवर करके रन बना सकता हूं और यही प्रेरणा होनी चाहिए।

×
Date : 12 November 2023 Posted By : EDITOR
कोहली ने माना, तकनीक के बजाय नए स्ट्रोक लगाने की योग्यता अधिक जरुरी
News Image

 

नई दिल्ली । भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तकनीक के बजाय एक बल्लेबाज के रूप में नए स्ट्रोक लगाने की योग्यता को अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। इस 35 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ लगातार 2 छक्के लगाकर अपने शॉट की विविधता नमूना पेश किया था। कोहली ने कहा कि एक चीज तकनीक और कौशल का अभ्यास है। एक ऐसी चीज है जहां आप तकनीक के बारे में सोचते हैं, जिसका उपयोग आप मैच जीतने के लिए कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सुधार तब होता है जब आप यह सोचते हैं कि मैच जीतने के लिए मैं अपने खेल में क्या नया जोड़ सकता हूं। आप ऐसा संपूर्ण बल्लेबाज बनने के लिए नहीं करते हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि तकनीकी रूप से मजबूत बनने के लिए आप अभ्यास नहीं करते हैं। अभ्यास करने से मैं एक नया शॉट सीख सकता हूं, मैं टीम के लिए रन बना सकता हूं और मैच जीतने में योगदान दे सकता हूं। कोहली ने कहा कि मैं बल्लेबाजी के सभी क्षेत्रों को कवर करके रन बना सकता हूं और यही प्रेरणा होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]