Kolkata defeated Lucknow for the second time in the season

कोलकाता ने लखनऊ को सीजन में दूसरी बार हराया

टीम टेबल टॉपर बनी, नरेन ने 81 रन की पारी खेली, राणा-चक्रवर्ती को 3-3 विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स पर दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने मौजूदा सीजन के 54वें मुकाबले में लखनऊ को 98 रन से हराया। इस जीत से KKR पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। कोलकाता के 16 अंक हो गए है। टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने से महज एक जीत दूर है।
लखनऊ ने होमग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाए। टीम ने सीजन में छठी बार 200+ का स्कोर बनाया है। साथ ही इकाना स्टेडियम में पहली बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बना है। जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटके। आंद्रे रसेल को 2 विकेट मिले। मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला। लखनऊ के मार्कस स्टोयनिस ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने 25 रन की पारी खेली।
KKR से सुनील नरेन ने 39 बॉल पर 81 रन की पारी खेली, जबकि फिल सॉल्ट और अंगकृष रघुवंशी ने 32-32 रन बनाए। लखनऊ की ओर से नवीन-उल-हक ने 3 विकेट झटके।

×
Date : 06 May 2024 Posted By : EDITOR
कोलकाता ने लखनऊ को सीजन में दूसरी बार हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक धमाका! T20I में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज कर रचा इतिहास

📰 Generate e-Paper Clip वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक धमाका! T20I में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज कर रचा इतिहास UNN: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को जो रांची के मैदान पर खेला गया उसको विंडीज टीम 6 विकेट से अपने नाम करने […]

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी

📰 Generate e-Paper Clip भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान Mumbai: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई […]