Krishna Janmashtami Mon 26 Aug 2024

Krishna Janmashtami (जन्माष्टमी) Mon, 26 Aug, 2024: घर में रखे लड्डू गोपाल की ऐसे करें पूजा

 

Krishna Janmashtami (जन्माष्टमी) Mon, 26 Aug, 2024: घर में रखे लड्डू गोपाल की ऐसे करें पूजा

UNN: हर साल भाद्रपद की अष्टमी तिथि के दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है। जन्माष्टमी इस बार 26 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्‍माष्‍टमी पर भगवान कृष्‍ण के बाल रूप का जन्‍मोत्‍सव मनाया जाता है और उन्‍हें 56 भोग लगाकर पालने में झूला झुलाकर लल्‍ला के घर आने की खुशियां मनाई जाती हैं। कई लोग अपने घरों में लड्डू गोपाल स्थापित करते हैं और उन्हीं की पूजा करते हैं। जन्‍माष्‍टमी का त्यौहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाए तो घर में आनंद और खुशियों का माहौल बनता है।
लड्‌डू गोपाल की प्रिय वस्तुएँ
बांसुरी
आप श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं। बांसुरी श्रीकृष्ण को बहुत ही पसंद है। इसकी मीठी धुन से भगवान श्रीकृष्ण पूरे वृंदावन को मोह लेते थे। मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण की पूजा में बांसुरी रखने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनती है।
गाय
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, श्रीकृष्ण गोमाता की भी बहुत ही सेवा किया करते थे। कान्हाजी को गोमाता से बहुत लगाव था। इसलिए लड्डू गोपाल को लगाए जाने वाले भोग के लिए गाय का घी ही इस्तेमाल किया जाता है। जन्माष्टमी की पूजा में आप गोमाता की मूर्ति रख सकते हैं।
धनिया पंजीरी
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, धनिया को धन से जोड़ा जाता है। आप जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पूजा के लिए धनिया पंजीरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी बहुत पसंद है। पूजा में आप धनिया पंजीरी का भोग श्रीकृष्ण को लगा सकते हैं।
माखन-मिश्री
मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण को बचपन से ही माखन और मिश्री बहुत पसंद था। वह अपने दोस्तों के साथ इसे चुराने भी जाया करते थे। इसलिए उनके भोग में माखन मिश्री का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग भी लगाया जाता है।
मोर पंख
भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख का भी विशेष महत्व होता है। उनकी प्रिय वस्तुओं में मोर-मुकुट भी शामिल है। इसलिए मान्यताओं के अनुसार, कान्हा जी की पूजा में आप मोर पंख का इस्तेमाल जरूर करें। मान्यताओं के अनुसार, जहाँ मोर पंख होता है वहाँ पर नकरात्मकता नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Saturn Retrograde in Pisces is a time for karmic correction, emotional healing and lasting growth: Ashutosh Clairvoyant

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Saturn Retrograde in Pisces is a time for karmic correction, emotional healing and lasting growth: Ashutosh Clairvoyant Mumbai: Astrologer, numerologist and healer Ashutosh Clairvoyant has shared his in-depth predictions on Saturn Retrograde in Pisces, which begins on July 26 and continues until December 10, 2026. According to him, this 138-day […]