Ladli Behna Yojana is a mission CM Shri Chouhan

MP: लाड़ली बहना योजना है जिंदगी बदलने का मिशन : मुख्यमंत्री चौहान

 

लाड़ली बहना योजना है जिंदगी बदलने का मिशन : मुख्यमंत्री चौहान

63 करोड़ 49 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन

67करोड़ 63 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोग जो कहते हैं वह सरकार करती है। लाड़ली बहना जैसी योजना जिंदगी बदलने का मिशन है, जिसने बहनों की जिंदगी बदल दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के छीपानेर में छोटे छीपानेर से बड़े छीपानेर को जोड़ने वाले रामलखन सेतु के लोकार्पण के साथ 63 करोड़ 49 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन और 67 करोड़ 63 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के बाद ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने 7 आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश भी प्रदान किए। कृषि विकास एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल और अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोगों की जिंदगी बदलना ही उनका मिशन है। पूरा जीवन लोगों के कल्याण में लगाकर उनका जीवन सार्थक हुआ है। लाड़ली बहना योजना के रूप में बहनों के कल्याण के लिए जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ, वह मध्यप्रदेश में हुआ है। उन्होंने बहनों से कहा कि यह एक हजार रुपए नहीं है यह महिलाओं की समाज और परिवार में सम्मान तथा इज्जत का प्रतीक है। बहनों की मजबूरी उन्होंने देखी है। योजना की एक हजार रूपये की राशि को बढ़ा कर 3000 प्रति महीने करूंगा। उन्होंने बहनों से कहा कि वे 27 तारीख को होने वाले रक्षा-बंधन कार्यक्रम से जुड़े।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस में जिन गरीबों के नाम नहीं आए हैं, वे चिंता नहीं करें। प्रदेश में कोई भी बिना पक्के आवास के नहीं रहेगा, जिनके पास जमीन नहीं है और जिनके कच्चे मकान है उन सबको पक्के मकान दिए जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छीपानेर सहित आसपास के गाँव में सिंचाई के लिए प्रेशर पाइप डाले जाएंगे और इसके लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जायेगी। उन्होंने कहा कि चाहे पीने का हो या सिंचाई का पानी, नर्मदा मैय्या से प्रार्थना कर घर और खेतों तक पानी पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर कोई भी सरकार मूंग नहीं खरीदती पर उन्होंने 7200 रुपए किवंटल में खरीदी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे चिंता नहीं करे अभी हमने किसानों के कर्ज की 2200 करोड़ की ब्याज राशि डाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण निधि के 6-6 हजार रुपए की राशि छोटे किसानों का बड़ा भला करेगी।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से खूब पढ़ने की अपील करते हुए कहा कि छठवीं और नवमीं में दूसरे स्कूल जाने वाले बच्चो को उन्होंने हाल ही में साइकिल की राशि दी है। अब 23 तारीख को बारहवीं में स्कूल में टाप करने वाले एक-एक बेटा और बेटी को स्कूटर और स्कूटी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज 46 लाख लाड़ली लक्ष्मी बिटिया है और इन्हें भी 6वीं से छात्रवृत्ति दी जा रही है। मेधावी बच्चों की आई आई टी,मेडिकल और दूसरी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की तरह सरकार चलाने का मतलब है हर सुख-दुख में साथ होना। एक तरफ विकास और दूसरी तरफ जन-कल्याण ही सरकार का संकल्प है। उन्होंने आयुष्मान योजना का दायरा भी बढ़ाने की घोषणा की जिससे अधिकतम नागरिक और परिवार उपचार की सुविधा से जुड़ सके।
इससे पहले कृषि मत्री श्री कमल पटेल ने छोटी छीपानेर से बड़ी छीपानेर के बीच यानी हरदा और सीहोर तथा भोपाल को जोड़ने वाले राम-लक्ष्मण सेतु के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री को जन नायक बताया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 38 करोड़ 66 लाख 92 हजार रूपए की लागत से छोटी छीपानेर से बड़ी छीपानेर के मध्य नर्मदा नदी पर पहुँच मार्ग सहित उच्च-स्तरीय पुल का निर्माण, 16 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से इटारसी से छीपानेर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) लंबाई 10. 10 किलोमीटर, 8 करोड़ 93 लाख 80 हजार रूपए की लागत से ग्राम छीपानेर में घाट एवं चैनल निर्माण कार्य, 3 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत के ग्राम छीपानेर में भोमदा नाले पर दादा जी धूनी के पीछे कटाव रोकने के लिये रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन कार्यों का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 14 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ग्राम छीपानेर (राम मंदिर के पास) में रिटेनिंग वॉल एव एप्रोच रोड निर्माण कार्य, 3 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से ग्राम छीपानेर (निम्बार्क आश्रम) में घाट, रिटेनिंग वॉल एवं अप्रोच रोड निर्माण कार्य, 4 करोड़ रूपए की लागत से रानीपुरा में घाट रिटेनिंग वॉल एवं सीसी रोड निर्माण कार्य, 4 करोड़ 97 लाख 31 हजार रूपए की लागत से ग्राम पीपलनेरिया मार्ग में काकेडी़ नदी पर पहुँच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 9 करोड़ 99 लाख 75 हजार रूपए की लागत से ग्राम धोलपुर से बालागांव मार्ग में सीप नदी पर पहुँच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 4 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से ग्राम मंजाखेड़ी से बाकोट मार्ग में अजनाल नदी पर पहुँच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 6 करोड़ 60 लाख 83 हजार रूपए की लागत से ग्राम गिल्लोर से गोरखपुर मार्ग में सीप नदी पर पहुँच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 48 लाख रुपए की लागत से शासकीय यूनानी औषधालय छीपानेर में नवीन भवन का निर्माण कार्य, 50 लाख रुपए की लागत से निम्बार्क आश्रम छीपानेर में मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 20 लाख रूपए की लागत से ग्राम छीपानेर में मांगलिक भवन निर्माण, 3 करोड़ 76 लाख 70 हजार रुपए की लागत से छीपानेर समूह जल-प्रदाय योजना के अतिरिक्त कार्यों का क्रियान्वयन, 10 करोड़ 8 लाख 88 हजार रूपए की लागत से जमुनियाकलां से बालागांव तक 80 मीटर जलमग्नीय पुल सहित मार्ग निर्माण, 42 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत सीगांव में गौशाला निर्माण, 20 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत ससली में मांगलिक भवन, 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत ससली के ग्राम नारायणपुर में तालाब सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण तथा 20 लाख रूपए की लागत से ससली के ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]