Launching of Chandrayaan 3

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग: 3′ 40 दिन बाद चांद पर होगा लैंड

 

New Delhi : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3′ का प्रक्षेपण किया। कल शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में एलवीएम3-एम4 रॉकेट यहां स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे ‘लॉन्च पैड’ से अपराह्न 2.35 बजे निर्धारित समय पर धुएं का घना गुबार छोड़ते हुए शानदार ढंग से आकाश की ओर रवाना हुआ। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के मुताबिक, चंद्रयान-3, रॉकेट एलवीएम3-एम4 से सफलतापूर्वक अलग हो चुका है। बता दें कि 16 मिनट बाद चंद्रयान को रॉकेट ने ऑर्बिट में प्लेस किया और यह करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विवादों में रही फिल्म आदिपुरुष की बजट से भी कम पैसों में चंद्रयान-3 को लांच में करने में लागत आई। बता दें कि चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है, जबकि फिल्म आदिपुरुष की कॉस्ट 700 करोड़ रुपए थी। वहीं चंद्रयान 2 की लागत 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
×
Date : 15 July 2023 Posted By : EDITOR
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग: 3′ 40 दिन बाद चांद पर होगा लैंड
News Image

 

New Delhi : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3' का प्रक्षेपण किया। कल शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में एलवीएम3-एम4 रॉकेट यहां स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे ‘लॉन्च पैड' से अपराह्न 2.35 बजे निर्धारित समय पर धुएं का घना गुबार छोड़ते हुए शानदार ढंग से आकाश की ओर रवाना हुआ। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के मुताबिक, चंद्रयान-3, रॉकेट एलवीएम3-एम4 से सफलतापूर्वक अलग हो चुका है। बता दें कि 16 मिनट बाद चंद्रयान को रॉकेट ने ऑर्बिट में प्लेस किया और यह करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विवादों में रही फिल्म आदिपुरुष की बजट से भी कम पैसों में चंद्रयान-3 को लांच में करने में लागत आई। बता दें कि चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है, जबकि फिल्म आदिपुरुष की कॉस्ट 700 करोड़ रुपए थी। वहीं चंद्रयान 2 की लागत 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]