Law Ministry forms committee on 'One Nation, One Election'

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कानून मंत्रालय ने बनाई कमेटी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कमेटी की अध्यक्षता

 

UNN: एक देश, एक चुनाव’ पर कानून मंत्रालय ने शनिवार को एक कमेटी का गठन किया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, एनके सिंह, संजय कोठारी, पूर्व राज्यसभा सांसद गुलामनवी आजाद, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, संवैधानिक कानून के विशेषज्ञ सुभाष कश्यप भी कमेटी के मेंबर होंगे। बता दें कि सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसके बाद एक देश, एक चुनाव पर बहस तेज हो गई है। सरकार ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इससे लोकसभा चुनाव का समय आगे बढ़ने की संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं ताकि इन्हें कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही संपन्न कराया जा सके।सूत्रों ने बताया कि कोविंद इस कवायद और तंत्र की व्यवहार्यता का पता लगाएंगे कि देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कैसे कराये जा सकते हैं। देश में 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ हुए थे। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि कोविंद इस संबंध में विशेषज्ञों से बात करेंगे और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। सरकार द्वारा 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के एक दिन बाद यह कदम सामने आया है। सरकार ने हालांकि संसद के विशेष सत्र का एजेंडा घोषित नहीं किया है।

×
Date : 03 September 2023 Posted By : EDITOR
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कानून मंत्रालय ने बनाई कमेटी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कमेटी की अध्यक्षता
News Image

 

UNN: एक देश, एक चुनाव’ पर कानून मंत्रालय ने शनिवार को एक कमेटी का गठन किया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, एनके सिंह, संजय कोठारी, पूर्व राज्यसभा सांसद गुलामनवी आजाद, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, संवैधानिक कानून के विशेषज्ञ सुभाष कश्यप भी कमेटी के मेंबर होंगे। बता दें कि सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसके बाद एक देश, एक चुनाव पर बहस तेज हो गई है। सरकार ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव'' की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इससे लोकसभा चुनाव का समय आगे बढ़ने की संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं ताकि इन्हें कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही संपन्न कराया जा सके।सूत्रों ने बताया कि कोविंद इस कवायद और तंत्र की व्यवहार्यता का पता लगाएंगे कि देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कैसे कराये जा सकते हैं। देश में 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ हुए थे। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि कोविंद इस संबंध में विशेषज्ञों से बात करेंगे और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। सरकार द्वारा 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के एक दिन बाद यह कदम सामने आया है। सरकार ने हालांकि संसद के विशेष सत्र का एजेंडा घोषित नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]