Lionel Messi announced his retirement at the age of 39

लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

UNN: फुटबॉल की दुनिया के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया है। अर्जेंटीना के दिग्गज स्टार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से ज्यादा समय तक मैदान पर जादू बिखेरने वाले मेसी अब नेशनल टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीता था। 2026 में भी टीम मेसी की कप्तानी में फाइनल खेली, लेकिन स्पेन से हारकर लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गई।
मेसी ने अपने भावुक विदाई संदेश में बताया कि यह फैसला लेना उनके लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ दिया और अब उन्हें लगता है कि आगे देने के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है। मेसी के मुताबिक, यह निर्णय उनके दिल को गहराई तक चोट पहुंचाने वाला था, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि अब यही सही समय है।
मेसी ने लिखी इमोशनल पोस्ट
मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- फाइनल के बाद उन्होंने इस बारे में अच्छी तरह सोच-विचार करने के बाद यह तय किया है कि वह नेशनल टीम से रिटायर हो रहे हैं। यह एक ऐसा फैसला था जिसने उन्हें अंदर तक दुखाया, लेकिन उन्हें एहसास है कि अब सही समय आ गया है। उन्होंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है, न सिर्फ हाल के सालों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। उन्होंने हमेशा इस जर्सी के लिए कड़ी मेहनत की और अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सके और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सके।

×
Date : 01 September 2026 Posted By : EDITOR
लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ खातों में पहुंचे 1834 करोड़ रुपये

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि के पावन पर्व पर दी बहनों को सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ खातों में पहुंचे 1834 करोड़ रुपये लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त 1 करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित […]

अमित शाह ने राहुल गांधी को दे दिया कड़ा जवाब, कहा- ‘2029 में चौथी हार के लिए तैयार रहें’

📰 Generate e-Paper Clip अमित शाह ने राहुल गांधी को दे दिया कड़ा जवाब, कहा- ‘2029 में चौथी हार के लिए तैयार रहें’ UNN: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी SIR की प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को उनके नेतृत्व में इंडिया गठबंधन […]