Hanuman Ansh made on a budget of 2 crore, became the most profitable movie of 2026

2 करोड़ के बजट वाली ‘हनुमान अंश’ बनी 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी, कमाया 2000% मुनाफा

2 करोड़ के बजट वाली ‘हनुमान अंश’ बनी 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी, कमाया 2000% मुनाफा

UNN: भारतीय सिनेमा के लिए साल 2026 शुरुआत से ही अच्छा साबित हो रहा है। इस साल कमाई के मामले में इंडस्ट्री को ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिले। कई क्षेत्रीय और मुख्यधारा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ के लिए ये साल शानदार रहा। ‘धुरंधर द रिवेंज’, ‘जाना नायगन’ और ‘आवारापन 2’ जैसी बड़ी फिल्मों ने अपने-अपने स्तर पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की। हालांकि कमाई और मुनाफे के आंकड़ों के मामले में साल की सबसे बड़ी हिट बनने का सेहरा किसी बड़े स्टार-स्टडेड प्रोजेक्ट के सिर नहीं बंधा है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि एक बेहद छोटी, बिना किसी बड़े प्रचार और बिना किसी नामचीन स्टारकास्ट वाली आध्यात्मिक फिल्म के नाम दर्ज हुई है, जिसने अपनी लागत का 20 गुना से अधिक कारोबार कर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
महान संत और आध्यात्मिक प्रतीक नीम करोली बाबा के जीवन-वृत्त पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ चालू वर्ष की सबसे लाभदायक भारतीय फिल्म बनकर उभरी है। लगभग 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने अब तक 2000% से अधिक का भारी-भरकम रिटर्न दिया है। अगस्त महीने की शुरुआत में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में उतरी तो शुरुआती दिनों में इसे दर्शकों का खास प्रतिसाद नहीं मिला। पहले सप्ताह के प्रदर्शन को देखकर इसे असफल मान लिया गया था, लेकिन दूसरे हफ्ते से दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और ‘वर्ड ऑफ माउथ’ ने ऐसा रुख बदला कि सिनेमाघर मालिकों को इसके शो बढ़ाने पड़े।

×
Date : 01 September 2026 Posted By : EDITOR
2 करोड़ के बजट वाली ‘हनुमान अंश’ बनी 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी, कमाया 2000% मुनाफा
News Image

2 करोड़ के बजट वाली 'हनुमान अंश' बनी 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी, कमाया 2000% मुनाफा

UNN: भारतीय सिनेमा के लिए साल 2026 शुरुआत से ही अच्छा साबित हो रहा है। इस साल कमाई के मामले में इंडस्ट्री को ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिले। कई क्षेत्रीय और मुख्यधारा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ के लिए ये साल शानदार रहा। 'धुरंधर द रिवेंज', 'जाना नायगन' और 'आवारापन 2' जैसी बड़ी फिल्मों ने अपने-अपने स्तर पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की। हालांकि कमाई और मुनाफे के आंकड़ों के मामले में साल की सबसे बड़ी हिट बनने का सेहरा किसी बड़े स्टार-स्टडेड प्रोजेक्ट के सिर नहीं बंधा है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि एक बेहद छोटी, बिना किसी बड़े प्रचार और बिना किसी नामचीन स्टारकास्ट वाली आध्यात्मिक फिल्म के नाम दर्ज हुई है, जिसने अपनी लागत का 20 गुना से अधिक कारोबार कर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
महान संत और आध्यात्मिक प्रतीक नीम करोली बाबा के जीवन-वृत्त पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' चालू वर्ष की सबसे लाभदायक भारतीय फिल्म बनकर उभरी है। लगभग 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने अब तक 2000% से अधिक का भारी-भरकम रिटर्न दिया है। अगस्त महीने की शुरुआत में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में उतरी तो शुरुआती दिनों में इसे दर्शकों का खास प्रतिसाद नहीं मिला। पहले सप्ताह के प्रदर्शन को देखकर इसे असफल मान लिया गया था, लेकिन दूसरे हफ्ते से दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और 'वर्ड ऑफ माउथ' ने ऐसा रुख बदला कि सिनेमाघर मालिकों को इसके शो बढ़ाने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]