महंगी होगी शराब : मध्यप्रदेश में 10 फीसदी वृद्धि के साथ शराब दुकानों के ठेकों का होगा नवीनीकरण, कैबिनेट ने दी मंजूरी - Update Now News

महंगी होगी शराब : मध्यप्रदेश में 10 फीसदी वृद्धि के साथ शराब दुकानों के ठेकों का होगा नवीनीकरण, कैबिनेट ने दी मंजूरी

 

कैबीनेट बैठक में शिवराज सरकार ने लिया निर्णय

देशी शराब ठेके पर 90 MLकी बॉटल भी उपलब्ध हाे सकेगी

भोपाल : प्रदेश में अब शराब दुकानों के पुराने ठेकेदार 10 फीसदी ठेका मूल्य बढ़ा कर अपने ठेके 1 जून से 31 मार्च तक नवीनीकृत करा सकेंगे। केबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। पिछली कैबिनेट बैठक में वाणिज्य कर विभाग ने शराब ठेकों की मौजूदा कीमतों में 5 फ़ीसदी वृद्धि के साथ अगले वित्तीय वर्ष के लिए शराब दुकानों के ठेके दिए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा था। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इससे सहमत नहीं थे। उनका कहना था कि शराब दुकानों से बहुत फायदा होता है, इसलिए उनके ठेके ज्यादा दरों पर दिए जाने चाहिए । लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने भी मिश्रा का समर्थन किया था। इसके चलते पिछली बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 जून से 31 मार्च तक के लिए शराब दुकानों के ठेके 5 फ़ीसदी वृद्धि पर दिए जाने का प्रस्ताव डेफर कर दिया था ।
नए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है उसमें मौजूदा ठेका मूल्य से 10 फ़ीसदी वृद्धि के साथ 1 जून से 31 मार्च तक 10 माह के लिए शराब दुकानों के ठेके नवीनीकरण का विकल्प ठेकेदारों को दिया जाएगा।
450 करोड़ का राजस्व बढ़ेगा
लइसेंस फीस को 5 से बढ़ाकर 10 फीसदी किए जाने से मप्र सरकार को 450 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। हालांकि शासन के इस फैसले का शराब ठेकेदारों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से उनकी बिक्री प्रभावित हुई है जिसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

×
Date : 15 May 2021 Posted By : EDITOR
महंगी होगी शराब : मध्यप्रदेश में 10 फीसदी वृद्धि के साथ शराब दुकानों के ठेकों का होगा नवीनीकरण, कैबिनेट ने दी मंजूरी
News Image

 

कैबीनेट बैठक में शिवराज सरकार ने लिया निर्णय

देशी शराब ठेके पर 90 MLकी बॉटल भी उपलब्ध हाे सकेगी

भोपाल : प्रदेश में अब शराब दुकानों के पुराने ठेकेदार 10 फीसदी ठेका मूल्य बढ़ा कर अपने ठेके 1 जून से 31 मार्च तक नवीनीकृत करा सकेंगे। केबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। पिछली कैबिनेट बैठक में वाणिज्य कर विभाग ने शराब ठेकों की मौजूदा कीमतों में 5 फ़ीसदी वृद्धि के साथ अगले वित्तीय वर्ष के लिए शराब दुकानों के ठेके दिए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा था। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इससे सहमत नहीं थे। उनका कहना था कि शराब दुकानों से बहुत फायदा होता है, इसलिए उनके ठेके ज्यादा दरों पर दिए जाने चाहिए । लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने भी मिश्रा का समर्थन किया था। इसके चलते पिछली बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 जून से 31 मार्च तक के लिए शराब दुकानों के ठेके 5 फ़ीसदी वृद्धि पर दिए जाने का प्रस्ताव डेफर कर दिया था ।
नए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है उसमें मौजूदा ठेका मूल्य से 10 फ़ीसदी वृद्धि के साथ 1 जून से 31 मार्च तक 10 माह के लिए शराब दुकानों के ठेके नवीनीकरण का विकल्प ठेकेदारों को दिया जाएगा।
450 करोड़ का राजस्व बढ़ेगा
लइसेंस फीस को 5 से बढ़ाकर 10 फीसदी किए जाने से मप्र सरकार को 450 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। हालांकि शासन के इस फैसले का शराब ठेकेदारों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से उनकी बिक्री प्रभावित हुई है जिसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]