Liquor Shops Will Be Closed In 17 Cities Of MP 

मध्य प्रदेश – MP : महाकाल की नगरी उज्जैन समेत एमपी के 17 शहरों में बंद होंगी शराब

Bhopal: महाकाल की नगरी उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराब बंदी का फैसला लिया गया है। जिन शहरों में शराब की दुकानों को बंद कराया जाएगा उनमें से ज्यादातर धार्मिक शहर हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में शराबबंदी पर चर्चा के बाद इस निर्णय पर मोहर लगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आगे जाकर शराबबंदी की तरफ राज्य आगे बढ़े इसके संबंध में पहले चरण में 17 शहरों में शराब की दुकानों को बंद कराया जाएगा। इतना ही नहीं बंद होने वाली दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा।
इन शहरों में बंद होगी शराब बिक्री
सीएम ने बताया कि एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायतों में शराब की दुकानें बंद होंगी। उज्जैन नगर निगम, मैहर नगर पालिका, दतिया नगर पालिका, पन्ना नगर पालिका, मंडला नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका, मंदसौर नगर पालिका, ओरछा नगर परिषद, चित्रकूट नगर परिषद, अमरकंटक नगर परिषद, महेश्वर नगर परिषद, ओंकारेश्वर नगर परिषद, मंडलेश्वर नगर परिषद में शराब की दुकानों को बंद कराया जाएगा। ग्राम पंचायत में सलकनपुर, बांदकपुर, कुंडलपुर, बरमान कला, लिंगा व बरमान खुर्द शामिल है जहां शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं मां नर्मदा के दोनों तटों से 5 किलोमीटर की दूरी तक शराब बिक्री पर बैन की जो पॉलिसी पहले से ही लागू है वो आगे भी जारी रहेगी।
वहीं मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कैबिनेट के शराबबंदी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बड़े धार्मिक संकल्प के साथ कैबिनेट में इसे मंजूरी दी गई। इस निर्णय के बाद कुल 47 शराब की दुकानें बंद होंगी जिन्हें शून्य घोषित किया जाएगा। रेवेन्यू के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस फैसले से सरकार को आर्थिक हानि तो होगी लेकिन यह निर्णय अच्छा है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी शराबबंदी का मुद्दा उठा था।

×
Date : 24 January 2025 Posted By : EDITOR
मध्य प्रदेश – MP : महाकाल की नगरी उज्जैन समेत एमपी के 17 शहरों में बंद होंगी शराब
News Image

मध्य प्रदेश - MP : महाकाल की नगरी उज्जैन समेत एमपी के 17 शहरों में बंद होंगी शराब

Bhopal: महाकाल की नगरी उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराब बंदी का फैसला लिया गया है। जिन शहरों में शराब की दुकानों को बंद कराया जाएगा उनमें से ज्यादातर धार्मिक शहर हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में शराबबंदी पर चर्चा के बाद इस निर्णय पर मोहर लगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आगे जाकर शराबबंदी की तरफ राज्य आगे बढ़े इसके संबंध में पहले चरण में 17 शहरों में शराब की दुकानों को बंद कराया जाएगा। इतना ही नहीं बंद होने वाली दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा।
इन शहरों में बंद होगी शराब बिक्री
सीएम ने बताया कि एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायतों में शराब की दुकानें बंद होंगी। उज्जैन नगर निगम, मैहर नगर पालिका, दतिया नगर पालिका, पन्ना नगर पालिका, मंडला नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका, मंदसौर नगर पालिका, ओरछा नगर परिषद, चित्रकूट नगर परिषद, अमरकंटक नगर परिषद, महेश्वर नगर परिषद, ओंकारेश्वर नगर परिषद, मंडलेश्वर नगर परिषद में शराब की दुकानों को बंद कराया जाएगा। ग्राम पंचायत में सलकनपुर, बांदकपुर, कुंडलपुर, बरमान कला, लिंगा व बरमान खुर्द शामिल है जहां शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं मां नर्मदा के दोनों तटों से 5 किलोमीटर की दूरी तक शराब बिक्री पर बैन की जो पॉलिसी पहले से ही लागू है वो आगे भी जारी रहेगी।
वहीं मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कैबिनेट के शराबबंदी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बड़े धार्मिक संकल्प के साथ कैबिनेट में इसे मंजूरी दी गई। इस निर्णय के बाद कुल 47 शराब की दुकानें बंद होंगी जिन्हें शून्य घोषित किया जाएगा। रेवेन्यू के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस फैसले से सरकार को आर्थिक हानि तो होगी लेकिन यह निर्णय अच्छा है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी शराबबंदी का मुद्दा उठा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]

33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड!

📰 Generate e-Paper Clip 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिप्रा तट से लेकर महाकाल महालोक तक एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत […]