Digvijay Singh's statement- We made you win in the first election

दिग्विजयसिंह का बयान- आप को पहले चुनाव में हमने जिताया

दिग्विजयसिंह का बयान- आप को पहले चुनाव में हमने जिताया

इंदौर में बोले- धार्मिक शहरों में शराबबंदी के साथ स्मैक, जुआ-सट्टा भी बंद करें

इंदौर । 27 जनवरी को महू (इंदौर) आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की तैयारियों से पहले शुक्रवार को मप्र के पूर्व सीएम इंदौर आए। उन्होंने कहा कि संविधान हमें सिखाता है कि पिछड़ों को आगे लाओ और सभी धर्मों का सम्मान करो। लेकिन आरएसएस वाले इससे हटकर नफरत का माहौल कायम करते हैं।
दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, ये लोकल चुनाव है। स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी को सरकार बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा में दो लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है। यहां खड़गे, राहुल और प्रियंका तीनों संबोधित करेंगे। इससे पहले दिग्विजयसिंह पिपलियाहाना स्थित उस जगह पहुंचे जहां से संत रविदास और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाई गई हैं।
दिग्विजयसिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस जगह पर मूर्तियां लगी थीं, वहां मैं आज शुक्रवार सुबह गया था। वहां मंदिर-आश्रम भी है, दुकानें भी हैं, लेकिन उन्हें नहीं हटाया। वहां दुकानों पर केवल नोटिस चस्पा किए गए हैं। निगम और प्रशासन ने केवल दोनों प्रतिमाएं ही हटाईं।
उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि सरकारी जमीन है तो उसे पूरी तरह से मुक्त कराया जाना चाहिए। इससे पहले दिग्विजयसिंह ने ट्वीट कर प्रतिमाएं हटाए जाने का विरोध किया था। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन पर साठगांठ करके प्रतिमाएं हटाने का आरोप लगाया। कहा कि इसका अनावरण भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया था पर प्रतिमाएं हटाने पर हार्डिया सहित किसी भी भाजपा नेता ने विरोध नहीं जताया। प्रशासन और निगम ने बिना नोटिस के ही दोनों की प्रतिमाएं इंदौर के विधानसभा-5 स्थित आरई-2 से हटाया है।
मीडिया से चर्चा में यह भी कहा पूर्व सीएम ने
धार्मिक शहरों में शराब बंदी पर – इन शहरों से जुआ, सट्टा और स्मैक पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए।
भाजपा पार्षद विवाद पर – दोनों ही पार्षद भाजपा के हैं, ये उनका अंदरुनी मामला है। जिसने पीटा उसके आका मजबूत होंगे और जो पिटाया उसके आका कमजोर होंगे।
जीतू पटवारी के कांग्रेस में कैंसर वाले बयान पर – जीतू पटवारी ने जो कहा सोच समझकर कहा होगा।
यूनियन कार्बाइड के कचरे पर – यूका कचरे को वहीं खत्म कर देना चाहिए। मुझे कोई बता रहा था वहां कोई बिल्डर रुचि ले रहा है, उनके लिए जमीन खाली करवा रहे हैं।
दिल्ली चुनाव में गठबंधन पर – ये लोकल चुनाव है। स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी को सरकार बनाने में मदद की।
कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर – विपक्ष की राजनीति अलग ढंग से की जाती है। जिन लोगों को धंधा करना है ठेके नहीं लेने हैं, वे विपक्ष की राजनीति कर सकते हैं क्या? जिन लोगों को लगा कि सत्ता हमारी नहीं है वे चले गए।
परिवहन बाबू सौरभ शर्मा को लेकर – सौरभ को लोकायुक्त, ईडी, आईटी सब ढूंढ रहे हैं। ये नमूना है भाजपा की मॉडल आॅफ गवर्नेंस का। सरकारी कर्मचारी-अफसरों को लगता है कि कांग्रेस की सरकार आ जाएगी तो हमारे खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए सभी के सभी बेईमान-भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी भाजपा के पेड कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। पुलिस, रेवेन्यू सभी विभागों के अधिकारी भाजपा के लिए काम करते हैं।

×
Date : 24 January 2025 Posted By : EDITOR
दिग्विजयसिंह का बयान- आप को पहले चुनाव में हमने जिताया
News Image

दिग्विजयसिंह का बयान- आप को पहले चुनाव में हमने जिताया

इंदौर में बोले- धार्मिक शहरों में शराबबंदी के साथ स्मैक, जुआ-सट्टा भी बंद करें

इंदौर । 27 जनवरी को महू (इंदौर) आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की तैयारियों से पहले शुक्रवार को मप्र के पूर्व सीएम इंदौर आए। उन्होंने कहा कि संविधान हमें सिखाता है कि पिछड़ों को आगे लाओ और सभी धर्मों का सम्मान करो। लेकिन आरएसएस वाले इससे हटकर नफरत का माहौल कायम करते हैं।
दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, ये लोकल चुनाव है। स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी को सरकार बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा में दो लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है। यहां खड़गे, राहुल और प्रियंका तीनों संबोधित करेंगे। इससे पहले दिग्विजयसिंह पिपलियाहाना स्थित उस जगह पहुंचे जहां से संत रविदास और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाई गई हैं।
दिग्विजयसिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस जगह पर मूर्तियां लगी थीं, वहां मैं आज शुक्रवार सुबह गया था। वहां मंदिर-आश्रम भी है, दुकानें भी हैं, लेकिन उन्हें नहीं हटाया। वहां दुकानों पर केवल नोटिस चस्पा किए गए हैं। निगम और प्रशासन ने केवल दोनों प्रतिमाएं ही हटाईं।
उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि सरकारी जमीन है तो उसे पूरी तरह से मुक्त कराया जाना चाहिए। इससे पहले दिग्विजयसिंह ने ट्वीट कर प्रतिमाएं हटाए जाने का विरोध किया था। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन पर साठगांठ करके प्रतिमाएं हटाने का आरोप लगाया। कहा कि इसका अनावरण भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया था पर प्रतिमाएं हटाने पर हार्डिया सहित किसी भी भाजपा नेता ने विरोध नहीं जताया। प्रशासन और निगम ने बिना नोटिस के ही दोनों की प्रतिमाएं इंदौर के विधानसभा-5 स्थित आरई-2 से हटाया है।
मीडिया से चर्चा में यह भी कहा पूर्व सीएम ने
धार्मिक शहरों में शराब बंदी पर - इन शहरों से जुआ, सट्टा और स्मैक पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए।
भाजपा पार्षद विवाद पर - दोनों ही पार्षद भाजपा के हैं, ये उनका अंदरुनी मामला है। जिसने पीटा उसके आका मजबूत होंगे और जो पिटाया उसके आका कमजोर होंगे।
जीतू पटवारी के कांग्रेस में कैंसर वाले बयान पर - जीतू पटवारी ने जो कहा सोच समझकर कहा होगा।
यूनियन कार्बाइड के कचरे पर - यूका कचरे को वहीं खत्म कर देना चाहिए। मुझे कोई बता रहा था वहां कोई बिल्डर रुचि ले रहा है, उनके लिए जमीन खाली करवा रहे हैं।
दिल्ली चुनाव में गठबंधन पर - ये लोकल चुनाव है। स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी को सरकार बनाने में मदद की।
कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर - विपक्ष की राजनीति अलग ढंग से की जाती है। जिन लोगों को धंधा करना है ठेके नहीं लेने हैं, वे विपक्ष की राजनीति कर सकते हैं क्या? जिन लोगों को लगा कि सत्ता हमारी नहीं है वे चले गए।
परिवहन बाबू सौरभ शर्मा को लेकर - सौरभ को लोकायुक्त, ईडी, आईटी सब ढूंढ रहे हैं। ये नमूना है भाजपा की मॉडल आॅफ गवर्नेंस का। सरकारी कर्मचारी-अफसरों को लगता है कि कांग्रेस की सरकार आ जाएगी तो हमारे खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए सभी के सभी बेईमान-भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी भाजपा के पेड कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। पुलिस, रेवेन्यू सभी विभागों के अधिकारी भाजपा के लिए काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]