Lok Sabha Election 2024 Commission Rajiv Kumar information

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ने तैयारी कर ली हे , सीईसी राजीव कुमार ने दी जानकारी

 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ने तैयारी कर ली हे , सीईसी राजीव कुमार ने दी जानकारी

 

 

भुवनेश्वर। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को मीडिया को ये जानकारी दी। राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा के साथ जिन राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं, उनके लिए चुनाव आयोग ने लगभग पूरी तरह तैयारी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वो चुनाव आयोग और मीडिया के जरिए बताना चाहते हैं कि 2024 के संसदीय और राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने ओडिशा के सभी वोटरों से आगे आकर लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने का आग्रह भी किया।
चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 11 मार्च को किया था। माना जा रहा है कि इस बार भी 12 मार्च तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग कर देगा। ओडिशा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा के चुनाव अप्रैल और मई के महीने में कराए जाने की उम्मीद है। इस साल 16 जून को 17वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा होगा। इससे पहले ही नई सरकार का गठन होना जरूरी है।
इस बार लोकसभा चुनाव कम से कम 7 चरणों में कराए जा सकते हैं। 2019 में भी लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में कराए गए थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव 9 चरणों में हुए थे। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते वक्त हालांकि ये जानकारी देगा कि कितने दौर में वो चुनाव कराने जा रहा है। लोकसभा की 545 सीटें हैं। इसी वजह से कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कराने की खातिर ही चुनाव आयोग कई दौर में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव कराता है। इस बार चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव कराने के लिए केंद्र सरकार से 3.5 लाख से ज्यादा केंद्रीय बलों के जवानों की मांग की है। इन बलों को संवेदनशील इलाकों में बड़ी तादाद में तैनात किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]