Pakistan Election Results Rigged

Pakistan Election Results Rigged: पाकिस्तान में हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया!

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बीते दिनों नेशनल और प्रांतीय असेंबलियों के चुनाव हुए थे। इन चुनावों में इमरान खान की पीटीआई, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो जरदारी की पीपीपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। अब पाकिस्तान के एक बड़े अफसर ने वीडियो जारी कर इन चुनावों में हुई धांधली की पोल खोल दी है। रावलपिंडी के चुनाव अधिकारी लियाकत अली छट्टा ने शनिवार को माना कि पाकिस्तान के चुनाव नतीजों में धांधली हो रही है। छट्टा ने बताया कि 70 से 80000 वोटों से हारने वाले प्रत्याशियों को भी फर्जी मुहर लगाकर जिताया गया। छट्टा का वीडियो आने के बाद इमरान खान की पीटीआई पार्टी ने इसे मुद्दा बना लिया है।
छट्टा ने कहा कि सभी गड़बड़ियों के लिए मैं जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि मैं बता रहा हूं कि इस चुनाव धांधली में पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त और चीफ जस्टिस भी पूरी तरह शामिल हैं। चुनाव अधिकारी ने कहा कि हमने 50000 वोटों के अंतर से हारने वालों को विजेता घोषित किया। उन्होंने कहा कि मैंने रावलपिंडी डिविजन के लोगों के साथ अन्याय किया है।
छट्टा ने गड़बड़ी शब्द को नकारते हुए कहा कि ऐसे कदम उठाए गए कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी इमरान खान की पीटीआई के निर्दलीयों को हराया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वो देश को तोड़ने वाली हरकतों में शामिल नहीं होना चाहते। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 266 सीट हैं। इमरान खान की पीटीआई यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित 101 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। पीएमएल-एन ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है। पीपीपी ने 54 सीटों पर कब्जा जमाया है। एमक्यूएम-पी को 17 सीटों पर जीत मिली है। अन्य 17 सीटों पर दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी जीते हैं। खबर ये आई थी कि नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की पार्टियां मिलकर पाकिस्तान में सरकार बना सकती हैं।

×
Date : 18 February 2024 Posted By : EDITOR
Pakistan Election Results Rigged: पाकिस्तान में हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]