General elections will be held in four phases in Madhya Pradesh

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में चार चरणों में संपन्न होगा आम चुनाव

13 मई को 8 सीटों देवास, उज्जैन, इन्दौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगौन, खंडवा में मतदान होगा

भोपाल। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक देश में आमचुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। यहां मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में संपन्न कराया जाएगा। 4 जून को मतगणना कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। चुनाव अयोग के चुनाव कार्यक्रम अनुसार मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा।
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 सीटों टीकमगढ़, दमोह , खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल में, तीसरे चरण में 7 मई को 8 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ में, जबकि चौथे चरण में 13 मई को 8 सीटों देवास, उज्जैन, इन्दौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगौन, खंडवा में मतदान होगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़, 63 लाख, 40 हजार, 64 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। यहां दिए गए मध्य प्रदेश के मेप से लोकसभा चुनाव मतदान शेड्यूल को आसानी से समझा जा सकता है। यहां अलग-अलग चरणों को अलग-अलग रंगों से निर्दिष्ट किया गया है।

×
Date : 16 March 2024 Posted By : EDITOR
Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में चार चरणों में संपन्न होगा आम चुनाव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]