Lord Shri Parshuram Ji is a source of inspiration for modern India

भगवान श्री परशुराम जी का जीवन,व्यक्तित्व और सिद्धांत आधुनिक भारत के लिए प्रेरणा स्रोत होकर आज भी है प्रासंगिक– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भगवान श्री परशुराम जी का जीवन,व्यक्तित्व और सिद्धांत आधुनिक भारत के लिए प्रेरणा स्रोत होकर आज भी है प्रासंगिक– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

परशुराम जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव पहुंचे भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली जानापाव– मंदिर में पूजन,अर्चन कर लिया आशीर्वाद

इन्दौर : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्री परशुराम जी का जीवन, व्यक्तित्व और सिद्धांत आधुनिक भारत के लिए प्रेरणास्रोत होकर आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि “भगवान श्री परशुराम हम सबके आराध्य हैं। वे शस्त्र एवं शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। परशुराम जी का जीवन समर्पण,निडरता और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हमें उनके बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चलकर देश को और अधिक शक्तिशाली बनाये। डॉ.यादव ने समाज में एकजुटता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर ऐसे तत्वों को करारा जवाब देना चाहिए जो देश की शांति भंग करने का प्रयास करते हैं। परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज इंदौर जिले में स्थित भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां भगवान परशुरामजी के मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सुश्री कविता पाटीदार, विधायक सुश्री उषा ठाकुर तथा श्री गोलु शुक्ला, श्री सुमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि वे ज्ञान, शक्ति और धर्म की त्रयी के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता, न्याय और मर्यादा की स्थापना के लिए प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जानापाव क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता के साथ स्थापित किया जाएगा। आस्था और श्रद्धा के इस पावन क्षेत्र को विकसित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। राज्य सरकार जानापाव क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। यहां तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिसमें भगवान परशुराम के साथ ही कृष्ण भगवान के जीवन, सिद्धांतों और संदेशों को जनसामान्य तक पहुँचाने हेतु प्रयास किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि जानापाव तीर्थ क्षेत्र में दर्शनार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाएं, जैसे पार्किंग, विश्राम गृह, पेयजल और शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र की सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी श्रद्धालुओं को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए, हम सब भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और एक न्यायपूर्ण, समरस समाज के निर्माण में योगदान दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानापाव में जमदग्नि महादेव का जलाभिषेक किया। यहां चल रहे यज्ञ की पूर्णाहुति में भी वे शामिल हुए। उन्होंने ब्रह्म कुण्ड के दर्शन भी किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने पुष्पगुच्छ से मुख्यमंत्री डॉ.यादव का स्वागत किया। विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। सुश्री ठाकुर ने जानापाव क्षेत्र के विकास की योजना के संबंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – indore : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में “नेशनल लोक अदालत” सम्पन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – indore : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में “नेशनल लोक अदालत” सम्पन्न इंदौर : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, इंदौर क्रं.2 के अध्यक्ष श्री विकास राय द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक […]

Madhya Pradesh : कटनी में विकास की रफ्तार तेज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए 1000 करोड़ के कार्यों की सौगात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : कटनी में विकास की रफ्तार तेज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए 1000 करोड़ के कार्यों की सौगात Katni: कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली मुख्यमंत्री ने बरही के कृषि महोत्सव में विकास […]