Indore BJP spokesperson Narendra Saluja died of heart attack

Madhya Pradesh : Indore – बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन

Madhya Pradesh : Indore – बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन

indore: मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वे मंगलवार रात को सीहोर के क्रिसेंट पार्क में शादी समारोह में शामिल हुए थे। बुधवार सुबह उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष और उनके दोस्त सुरजीत सिंह चड्‌ढा से कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मैं शादी में नहीं रुकूंगा। इसके बाद वे सभी के साथ इंदौर लौट आए।
पत्नी ने रास्ते में कहा कि विशेष जूपिटर अस्पताल में चेकअप करा लेते हैं। लेकिन, वे नहीं माने। कहा कि मैंने टैबलेट खा ली है। मुझ पर दबाव मत डालो। मैं बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने घर जाकर खाना खाने के बाद आराम करने को कहा।
इसके थोड़ी देर बाद उन्हें घबराहट फिर उल्टी हुई और हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सलूजा के निधन की खबर मिलते ही कमलनाथ, शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

MP: उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को बनायेंगे देश का अव्वल राज्य प्रदेश में प्राकृतिक खेती के साथ-साथ पशुपालन को विशेष बढ़ावा मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में उन्नत कृषि कार्यशाला में किसानों से किया संवाद अत्याधुनिक हाईटेक नर्सरी एवं […]