Loud speakers will not play at religious places in Indore

MP: इंदौर में धार्मिक स्थलों पर नहीं बजेंगे लाउड स्पीकर, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल प्रारंभ

 

इंदौर में धार्मिक स्थलों पर नहीं बजेंगे लाउड स्पीकर

चंदन नगर थाने में सभी धर्म समुदायों की बैठक

इंदौर – मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा धार्मिक स्थलों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बेजा इस्तेमाल रोकने के लिए दिए गए निर्देशों पर इंदौर में अमल प्रारंभ हो गया है। थाना चंदननगर में थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रमणि पटेल द्वारा मौलवी और पुजारियों की बैठक ली गई। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करवाने हेतु सभी समुदायों के धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों एवं पुजारी मौलवी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की मीटिंग ली गई। बैठक में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो से अवगत कराया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्धारित मापदंड के अनुसार विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल करने की समझाइश दी गई। बैठक में सौ से अधिक पुजारी मौलवी भी एवं अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल Mumbai: एक्टर दीपिका पादुकोण की संस्था ‘द लाइव लव लाफ फाउंडेशन’ (LLL) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के साथ तीन साल की सीएसआर (CSR) पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी का […]

राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्र सरकार ने बाबा साहेब के सम्मान में उनकी स्मृति में कराया पंचतीर्थों का निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]