Madhya Pradesh - Indore # बंगाली क्लब में हुई कुमारी पूजा - Update Now News

Madhya Pradesh – Indore # बंगाली क्लब में हुई कुमारी पूजा

इंदौर। बंगाली क्लब नवलखा में चल रहे दुर्गा महोत्सव में नवमी के दिन सुबह कुमारी पूजा का आयोजन किया गया। बरसों पुरानी इस ऐतिहासिक कुमारी पूजा के लिए इस बार स्निग्धा मुस्ताफी चुनी गई। नवमी की पूजा के बाद कुमारी पूजा की गई। कुमारी पूजा के लिए स्निग्धा को मां दुर्गा की तरह श्रृंगारित किया गया। पुरोहितों ने कन्या का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर अनुष्ठान पूरा किया और भोग निवेदन और पुष्पांजलि अर्पित की गई। गौरतलब रहे कि हर साल षष्टी, सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर बंगाली क्लब नवलखा में बड़ा आयोजन होता है, लेकिन 2 साल से कोरोना के चलते स्वरूप छोटा किया गया है, इसीलिए इस साल कुमारी पूजा पर भी समाजजन ज्यादा नजर नहीं आए। वहीं, इस साल क्लब में आनंद मेला भी नहीं लगाया। आज सिंदूर खेला के बाद मां की विदाई की जाएगी।

×
Date : 15 October 2021 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – Indore # बंगाली क्लब में हुई कुमारी पूजा
News Image

इंदौर। बंगाली क्लब नवलखा में चल रहे दुर्गा महोत्सव में नवमी के दिन सुबह कुमारी पूजा का आयोजन किया गया। बरसों पुरानी इस ऐतिहासिक कुमारी पूजा के लिए इस बार स्निग्धा मुस्ताफी चुनी गई। नवमी की पूजा के बाद कुमारी पूजा की गई। कुमारी पूजा के लिए स्निग्धा को मां दुर्गा की तरह श्रृंगारित किया गया। पुरोहितों ने कन्या का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर अनुष्ठान पूरा किया और भोग निवेदन और पुष्पांजलि अर्पित की गई। गौरतलब रहे कि हर साल षष्टी, सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर बंगाली क्लब नवलखा में बड़ा आयोजन होता है, लेकिन 2 साल से कोरोना के चलते स्वरूप छोटा किया गया है, इसीलिए इस साल कुमारी पूजा पर भी समाजजन ज्यादा नजर नहीं आए। वहीं, इस साल क्लब में आनंद मेला भी नहीं लगाया। आज सिंदूर खेला के बाद मां की विदाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MP में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत, 7 शहरों में 351 बसों को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का किया शुभारंभ 3500 […]

मध्यप्रदेश सरकार ने विगत एक वर्ष में उपलब्ध कराये है 85 हजार युवाओं को रोजगार और सेवा के अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश सरकार ने विगत एक वर्ष में उपलब्ध कराये है 85 हजार युवाओं को रोजगार और सेवा के अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खनि निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खनिज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। […]