Madhya Pradesh indore metro launch cm yadav khattar gandhi

Madhya Pradesh: इंदौर मेट्रो का विस्तार, अब 17.5 KM तक दौड़ेगी मेट्रो! गांधी नगर से मालवीय नगर तक दौड़ेगी मेट्रो!

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो ट्रेन को किया रवाना,बापट चौराहे मेट्रो स्टेशन से गांधी नगर तक सांदीपनि विद्यालय के बच्चों के साथ किया सफर

इंदौर में मेट्रो का सफर अब 17.5 किमी तक बढ़ गया है। 5 सितंबर से गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन होटल चौराहा) तक मेट्रो सेवा शुरू की गई है। रविवार से यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी। रोज 80 से ज्यादा फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। UPI, QR कोड और अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान की सुविधा रहेगी। यात्रियों को प्रमोशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। रिटर्न जर्नी टिकट पर 5% और ग्रुप टिकट पर 10% की छूट दी जाएगी। मोबाइल ऐप के ई-वॉलेट रिचार्ज पर राशि के अनुसार बोनस भी मिलेगा। विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई।

Indore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को बापट चौराहा मेट्रो स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो ट्रेन को रवाना किया। इंदौर में आज ऐतिहासिक मेट्रो परियोजना की दूसरे चरण की विधिवत रूप से शुरूआत हो गई है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, एससीएस श्री संजय दुबे, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जबसे आपने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय संभाला है, तब से मध्यप्रदेश को लगातार सौगातें मिल रही है। इसके पूर्व भोपाल में भी मेट्रो परियोजना का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि इंदौर मेट्रो परियोजना का दूसरा चरण केवल इंदौर के लिये नहीं पूरे प्रदेश के लिये गौरव की बात है। इंदौर में मेट्रो के दूसरे चरण के शुरू होने से आवागमन और सुगम होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। इंदौर मेट्रो का सफर यहां नागरिकों की दिनचर्या का हिस्सा बनेगी। इंदौर मेट्रो में सफर के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन में सांदीपनि विद्यालय के बच्चों के साथ यात्रा की। उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इंदौर मेट्रो बापट चौराहे से शुरू होकर हीरा नगर, चंद्रगुप्त चौराहा, आईएसबीटी, एमआर टेन, भौरासला चौराहा तथा सुपर कॉरिडोर से होते हुए गांधी नगर स्टेशन पहुंची।
मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर मेट्रो रोजाना सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी। इंदौर मेट्रो नागरिकों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी और रोजाना 70 से अधिक फेरे लगाएगी।

×
Date : 05 September 2026 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: इंदौर मेट्रो का विस्तार, अब 17.5 KM तक दौड़ेगी मेट्रो! गांधी नगर से मालवीय नगर तक दौड़ेगी मेट्रो!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore

📰 Generate e-Paper Clip Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore Indore: Vivekananda Foundation Trust (VFT), in association with Castrol Indiahosted a special driver welfare and stakeholder engagement programme at Eicher Khel Adda in Indore under the Castrol Sarathi Mitra initiative in Indore on 18th November 2026. The event brought together […]

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]