mp Indore Press Club Election 2025 Deepak Kardam President

Madhya Pradesh : इंदौर प्रेस क्लब चुनाव 2025 : सेवाभाव के प्रतीक दीपक कर्दम अध्यक्ष निर्वाचित

MP: इंदौर प्रेस क्लब चुनाव 2025 : सेवाभाव के प्रतीक दीपक कर्दम अध्यक्ष निर्वाचित

उपाध्यक्ष बने संजय त्रिपाठी और प्रियंका पांडे

इंदौर। प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव में इस बार पत्रकारों ने नया नेतृत्व चुना। रविवार को हुए मतदान में कुल 799 वोट पड़े और परिणाम ने संगठन की दिशा तय कर दी। अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में दीपक कर्दम ने बाज़ी मारते हुए सबसे अधिक 321 मतों से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकुर जायसवाल को 258 मत मिले, जबकि हेमंत शर्मा 208 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर संजय त्रिपाठी और प्रियंका पांडे विजयी रहे। इस जीत के साथ पत्रकारों ने कर्दम के नेतृत्व पर भरोसा जताया और संगठन को नई ऊर्जा देने का संकेत दिया। घोषणा होते ही प्रेस क्लब परिसर में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और नारों के साथ खुशी जाहिर की। पत्रकारों ने इस परिणाम को एकजुटता, विश्वास और बदलाव का प्रतीक बताया। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि नया नेतृत्व किस तरह पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार में सक्रिय दीपक कर्दम की इस जीत ने साफ कर दिया है कि पत्रकारों का भरोसा आज भी उनके अनुभव, सहजता और सेवाभाव पर कायम है। पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दीपक कर्दम पर मिला यह भरोसा दर्शाता है कि संगठन के लिए पारदर्शिता और सेवा ही असली पहचान है। इस जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि पत्रकार समुदाय आज भी नेतृत्व में अनुभव, सरलता और निष्ठा को प्राथमिकता देता है।

सेवाभाव और अनुभव से सजी इंदौर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष: दीपक कर्दम

उपाध्यक्ष(दो पद): संजय त्रिपाठी,प्रियंका पांडे

महासचिव: प्रदीप जोशी

सचिव: अभिषेक चेडके़

कोषाध्यक्ष:मुकेश तिवारी

कार्यकारिणी
पूनम शर्मा (महिला आरक्षित)
प्रमोद दीक्षित
अभय तिवारी
मनीष मक्खर
अंशुल मुकाती
श्याम कामले
विजय भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कम्पनी जीआईजेड करेगी सहयोग भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]