इंदौर के मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत धंसी, 22 लोगों की मौत - Update Now News

इंदौर के मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत धंसी, 22 लोगों की मौत

 इंदौर। इंदौर में स्नेह नगर और पटेल नगर के बीच बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बावड़ी धंसने से 22 लोगों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इलाके के लोगों ने खुलासा किया है कि मंदिर प्रबंधन ने इस बावड़ी को भराव किए बगैर ही पैक कर ऊपर से गर्डर-फर्शी डाल दी। उसके बाद टाइल्स लगा दी थी। जो लोग मंदिर में आ रहे थे, उनमें से अधिकतर को पता ही नहीं था कि वे जिस जगह खड़े होकर दर्शन और हवन-पूजन करते हैं, उसके नीचे कुआं है। मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते अनुमान के मुताबिक 25 से अधिक लोग कुएं में गिर गए। कुएं में अब भी फंसे लोगों को बचाने के लिए पंप के जरिये कुएं के पानी को बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर अभी राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जो लोग फंसे हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी है। बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वह खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता बताया गया है कि हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा सीएम शिवराजसिंह ने की है. वहीं घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए है.

×
Date : 30 March 2023 Posted By : EDITOR
इंदौर के मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत धंसी, 22 लोगों की मौत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]