Madhya Pradesh Indore Tulsiram Silawat

Madhya Pradesh : Indore – जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विकास यात्रा लेकर पहुंचे 11 गांवों में

जल संसाधन मंत्री सिलावट विकास यात्रा लेकर पहुंचे 11 गांवों में

लगभग 9 करोड़ रूपयों की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण/भूमिपूजन

ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनकर किया निराकरण

योजनाओं के हितग्राहियों का पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान

इंदौर : जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट #Minister Tulsiram Silawat  विकास यात्रा लेकर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगभग 9 करोड़ रूपयों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण/ भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनका मौके पर ही निराकरण किया। श्री सिलावट ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण-पत्र वितरित किये। वही दूसरी ओर उन्होंने हितग्राहियों को पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। सिलावट ने अपने भ्रमण की शुरूआत इंदौर शहर के नजदीकी गांव भांग्या से की। इसके पश्चात वे बारौली, मगरखेड़ा, पंचडेरिया, जस्सा कराड़िया, बजरंग पालिया, रिंगनोदिया, इमलीखेड़ा, बडोदिया एमा, जेतपुरा तथा सोलसिंदा में विकास यात्रा लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए राज्य शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों और राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी तथा स्व रोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री श्री सिलावट ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम भांग्या में 30 लाख रुपए, बारोली में 10 लाख रुपए, जाख्या में 10 लाख रुपए, मगरखेड़ा में 10 लाख रुपए, पंचडेरिया में 2 करोड़ 34 लाख रूपये, रिंगनोदिया में एक करोड़ 48 लाख रुपए, जैतपुरा में 52 लाख रूपये तथा सोलसिंदा में एक करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से सीमेंट कांक्रिट सड़क, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, पशुसेड निर्माण, चेक डेम, नाली निर्माण, खेत सड़क आदि के कार्य शामिल है। सिलावट ने अपने भ्रमण के दौरान तीन गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर में नल से जल योजना का लोकार्पण भी किया। उन्होंने ग्राम जाख्या में 66 लाख 50 हजार रूपये की लागत की, बारोली में 81 लाख 12 हजार रूपये की, तथा पंचडेरिया में 68 लाख रूपये लागत की नल-जल योजना का लोकार्पण किया। सिलावट ने उक्त गांवों में आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर यह विकास-यात्रा गांव-गांव में निकाली जा रही है। इन यात्राओं के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा आमजन की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की यात्रा है। उन्होंने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों और जनहितेषी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी।

×
Date : 12 February 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : Indore – जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विकास यात्रा लेकर पहुंचे 11 गांवों में
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]