Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana account of 10th September

Madhya Pradesh : लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त 10 सितम्बर को बहनों के खाते में जमा होगी

 

लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त 10 सितम्बर को बहनों के खाते में जमा होगी

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को दी रक्षा-बंधन पर्व की बधाई

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मैंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर-आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। प्रदेश में बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है। महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आँसू नहीं रहने दूंगा। राखी के पावन पर्व पर मेरी कामना है कि बहनों की जिन्दगी आनंद और प्रसन्नता से भरपूर रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]