Madhya Pradesh PM Modi received a warm welcome in Gwalior

Madhya Pradesh : Gwalior – PM मोदी का ग्वालियर में आत्मीय स्वागत

Madhya Pradesh : Gwalior : PM मोदी का ग्वालियर में आत्मीय स्वागत

प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं अन्य मंत्रिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी

इंदौर – PM नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 11 अप्रैल को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। PM मोदी का विमानतल पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं अन्य मंत्रिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया। वायुसेना विमानतल से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हेलीकॉप्टर द्वारा अशोकनगर जिले के लिए प्रस्थान किया।
वायुसेना विमानतल पर PM मोदी की अगवानी ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्द्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक  मोहन सिंह राठौर व महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, राज्य के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन,पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने की। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, श्रीमती माया सिंह व श्रीमती इमरती देवी, पूर्व सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, श्री आशीष अग्रवाल, श्री जयप्रकाश राजौरिया व श्री प्रेम सिंह राजपूत , पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता तथा सर्वश्री महेन्द्र सिंह यादव, लोकेन्द्र पाराशर, अभय चौधरी, कमल माखीजानी, कौशल शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा व दीपक शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

Dubai: दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dubai: दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश नेटवर्क से हुआ सशक्त संवाद दुबई में मध्यप्रदेश की […]