Madhya Pradesh Scindia

Madhya Pradesh : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 5 करोड़ 50 लाख के सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया

 

सांवेर : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 5 करोड़ 50 लाख के सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया

जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने कहा कि सांवेर को आज स्वास्थ सुविधा के क्षेत्र में अस्पताल के रूप में बड़ी सौगात मिली है। आज सांवेर में 50 बिस्तर का सर्वसुविधा युक्त अस्पताल मिल रहा है, इंदौर जैसी सुविधा सांवेर में मिलेंगी।

इंदौर : इंदौर के सांवेर में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 करोड़ 50 लाख रूपये लागत से निर्मित सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, आईडीए के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री मनोज चौधरी, पूर्व विधायक श्री राजेश सोनकर, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा और अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांवेर पहुंचकर 50 बिस्तर के सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया। इससे पूर्व सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के रूप से यह केंद्र संचालित होता था। सिविल अस्पताल का लोकार्पण पूजन और फीता काटकर किया गया। इसके साथ ही अतिथियों ने अस्पताल का अवलोकन भी किया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की आपने चुनाव के समय हमारी बात को माना था। आपके निर्णय को शिरोधार्य करते हुए सांवेर की जनता का कर्ज उतारने की बारी हमारी है। सांवेर अब विकास की राह में पीछे नहीं रहेगा। प्रदेश में सांवेर को विकास के हर क्षेत्र में आगे रखा जाएगा। सांवेर में आज विकास का सूर्य उदय हो रहा है। जिस मकसद के साथ हम निकले थे, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए जनता को सभी सुविधाएं मिलेंगी। आजादी के समय दिए गए बलिदानों को याद करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि विश्व के सिरमोर भारत का सपना संजोते हुए अमर शहीदों ने जो बलिदान किया था, उनकी सोच और परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए हम सब साथ खड़े हैं। विकास का जो सपना हमारे क्रांतिकारियों ने देखा था, उसी भारत के निर्माण के लिए गांव-गांव से यह अलख जगा रहे है। आज विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही है। सड़को का जाल पूरे प्रदेश में बना हुआ है। सिंचाई के लिए पानी और बिजली लगातार उपलब्ध हो रही है। शिक्षा के लिए अच्छा माहौल बना हुआ है। श्री सिंधिया जी ने कहा की आज सांवेर को सिविल अस्पताल की सौगात से सबको लाभ मिलेगा। शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में विकास से युवा पीढ़ी को नए आयाम मिल रहे हैं। आज भारत में विकास को नई रफ्तार मिल रही है। उसकी गति लगातार बढ़ रही है, आने वाले समय में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जायेगी। अभी हम ब्रिटेन से आगे है और अभी हम विश्व में 5 वे नंबर पर है। जनता को अच्छी सरकार देने के वादे को पूरा किया जा रहा है। श्री सिंधिया ने कहा कि सांवेर की जनता से जो भी वादा किया गया था उसको पूरा करने के लिए हम कृत संकल्पित है। 3 हजार करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजना मंजूर की गई है। सांवेर और मालवा की फसल अंतरराष्ट्रीय स्तर की होती है। इसकी डिमांड हर जगह है। इसके लिए यह सिंचाई परियोजना वरदान साबित होंगी। जो वादा किया था, उसको पूरा करने के लिए सबके साथ आगे बढ़ रहे हैं।
जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने कहा कि सांवेर को आज स्वास्थ सुविधा के क्षेत्र में अस्पताल के रूप में बड़ी सौगात मिली है। आज सांवेर में 50 बिस्तर का सर्वसुविधा युक्त अस्पताल मिल रहा है, इंदौर जैसी सुविधा सांवेर में मिलेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के समय घोषणा की थी, उस घोषणा को पूरा करने के लिए आज श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आए है। श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संयुक्त जिम्मेदारी लेकर सांवेर के विकास की घोषणा की थी, जिससे आज सांवेर का विकास संभव हुआ है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सांवेर के महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई भी शुरू हो गयी है। सांवेर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सांवेर में 100 से अधिक सड़को का उन्नयन और नव निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सांवेर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा लगातार बढ़ रही है। सांवेर को पंजाब के स्तर पर खड़ा करने के प्रण को पूरा किया जा रहा है। नर्मदा का जल गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। श्री सिलावट ने बताया की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 149 करोड़ रूपये की लागत से 200 से अधिक गांवों में जल जीवन मिशन से घर-घर पानी उपलब्ध कराया जा रहा हैं। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सबको विकास की अवधारणा से जोड़ा जा रहा है और जनता को इससे लाभ मिल रहा है।
स्वास्य़् मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्य्थ सुविधाओं में निरंतर सुधार हुआ है। प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। एक हजार से ‍अधिक स्वास्य्र संस्थाओं का उन्य्ान किया गया है। सांसद श्री शंकर लालवानी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुशल मार्गदर्शन में देश में हवाई-सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि आज ही इंदौर हवाई-अड्डों में घूंघट लिये महिलाओं को तीर्थ-यात्रा के लिये जाते देखा। यह एक सुखद बदलाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]