Madhya Pradesh State Level Employment Day 31st in Morena

Madhya Pradesh : राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 31 को मुरैना में

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 31 को मुरैना में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
दो लाख से अधिक को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
मुख्यमंत्री 4 जिलों के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 31 जनवरी को मुरैना में प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित कर दो लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनूपपुर, बड़वानी, दमोह तथा छतरपुर के एक हितग्राही से सीधा संवाद भी करेंगे। शेष जिला मुख्यालयों में इसी दिन जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
एमएसएमई विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि ने बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि जिलों में होने वाले आयोजन की रूप रेखा जिला कलेक्टर के निर्देशन में निर्धारित कर कार्यक्रम संपादित किया जायेगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं को संचालित करने वाले विभागों, जिले के बैंकों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के समन्वय से कार्यक्रम होगा।
जिला स्तरीय रोजगार दिवस आयोजन में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत जिले में लाभान्वित हुये हितग्राहियों को तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।इन कार्यक्रमों में हितग्राहियों को स्वीकृति / वितरण पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाये जायेंगें।मुरैना में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रमों में दिखाने की व्यवस्था की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि रोजगार दिवस के आयोजन का उद्देश्य केंद्र तथा राज्य शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के माध्यम से 2 लाख से अधिक युवाओं को प्रतिमाह ऋण वितरण कर स्वरोजगार स्थापित करवाने का है। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि शीघ्र डीएलसीसी की बैठक आयोजित कर विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों में ऋण स्वीकृति / वितरण सुनिश्चित करे।

×
Date : 28 January 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 31 को मुरैना में
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]