Madhya Pradesh Tenure of retired IAS extended

Madhya Pradesh: सेवानिवृत्‍त आईएएस का कार्यकाल बढ़ा, अन्‍य आईएएस अफसरों की पोस्टिंग

Madhya Pradesh: सेवानिवृत्‍त आईएएस का कार्यकाल बढ़ा, अन्‍य आईएएस अफसरों की पोस्टिंग

राजभवन में पदस्थ रिटायर्ड IAS खांडेकर का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा

भोपाल:  राज्य शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने राजभवन के जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सेवानिवृत्‍त दीपक खांडेकर का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ाने के आदेश जारी किये है। खांडेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1985 बैच के रिटायर्ड अधिकारी है।
आदेश में खांडेकर के साथ ही प्रकोष्ठ में विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत डॉ. दीपमाला रावत का कार्यकाल भी 1 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।
IAS पवन यादव गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव नियुक्त
भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2014 बैच के IAS अधिकारी पवन यादव को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति विशेष रूप से गृह मंत्रालय से संबंधित है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने यादव को 2 अप्रैल, 2027 तक की अवधि के लिए (अर्थात उनके चार वर्ष के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल की शेष अवधि के लिए) या जब तक वे मंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्य करना बंद नहीं कर देते या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, इस पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। एक अन्‍य आदेश में जीएडी ने 2012 बैच के आईएएस प्रवीण अढायच संचालका लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण, मप्र भोपाल की सेवाएं भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की सेवाएं भारत सरकार को सौंप दी है। उन्‍हें केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निज सचिव पदस्‍थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति एमएसपी पर गेहूं खरीद पर 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने का निर्णय रीवा जिले की पनवार माईक्रो सिंचाई परियोजना के लिए 228 करोड़ 42 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर […]

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]